Urdu Conclave 2026

क्या ‘BRICS सम्मेलन के खाना खाकर बीमार पड़े दुनिया के दिग्गज नेता? MEA ने बताया सच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिल्ली में आयोजित BRICS सम्मेलन को लेकर कई दावे वायरल हो रहे है. इनमें दावा किया जा रहा है कि भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कई वैश्विक नेता बीमार पड़ गए हैं.

Fact Check Debunks Fake Claims Of BRICS Leaders Falling Ill Bharat Express

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिल्ली में आयोजित BRICS सम्मेलन को लेकर कई दावे वायरल हो रहे है. इनमें दावा किया जा रहा है कि भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कई वैश्विक नेता बीमार पड़ गए हैं.

बता दें कि BRICS Summit 12 से 13 सितंबर 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था. इश सम्मेलन में रुस, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और चीन के राष्ट्रपति सहित कई वैश्विक नेताओं ने भाग लिया था.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर कई यूजर्स ने दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई नेता भारत से लौटने के बाद बीमार हो गए हैं.

वहीं अन्य यूजर्स ने एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान परोसे गए खाने से नेताओं को फूड पॉइजनिंग हुई. ठीक ऐसे ही दावों को कई और यूजर्स ने मिर्च-मसाला लगाकर पेश किया और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की.

विदेश मंत्रालय (MEA) ने दिया जवाब

विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक टीम ने इन सभी पोस्टों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर भारत की छवि और आयोजन को बदनाम करने के मकसद से ऐसे बेबुनियाद पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.

मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसे किसी भी भ्रामक दावे या वीडियो पर भरोसा न करें और न ही इन्हें आगे शेयर करें.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहे दावों में कोई सच्चाी नहीं है और उन्हें केवल लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए फैलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बोस्टन डिग्री से लेकर ब्रिक्स समिट तक, जानिए अभिजीत दीपके के वायरल इंटरव्यूज का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read