डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा
DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026-27 का मुकाबला अब पूरी तरह से आमने-सामने की लड़ाई में बदल गया है. चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI)के उम्मीदवार अपने-अपने किले को मजबूत करने में जुट गए हैं.
DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा, जहां ABVP ने यश डबास पर भरोसा जताया है, जबकि NSUI ने विजय शंकर मीना को अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों संगठन इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.
ABVP ने अपने पैनल में खेल, छात्र नेतृत्व और कैंपस गतिविधियों से जुड़े चेहरों को जगह दी है. यश डबास अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग में पढ़ाई कर रहे हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. लक्ष्यराज सिंह अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं.
Zero tolerance for any form of campus ragging or harassment. Quick-response
grievance cells in every college are a must. Stand strong with ABVP! Vote for the
ABVP Panel in the DUSU election 2026:
Yash Dabas – President 7️
Ishu Maurya – Vice President 3️
Riya Chhawdi – Secretary… pic.twitter.com/rUdLKn0CJ1— ABVP Delhi (@ABVPDelhi) September 17, 2026
विजय शंकर मीना NSUI के उम्मीदवार
वहीं NSUI ने भी छात्र राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़े चेहरों पर दांव लगाया है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीना वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में बौद्ध अध्ययन में परास्नातक कर रहे हैं. संगठन का दावा है कि उनका अभियान छात्र हित, प्रतिनिधित्व और कैंपस से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा. उनके साथ वीर छत्रथ, नम्रता चौधरी और गोपाल चौधरी चुनावी मैदान में उतरेंगे.
दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP और NSUI के बीच मुकाबला हमेशा से राष्ट्रीय राजनीति का भी संकेत माना जाता रहा है. ऐसे में दोनों संगठनों दे उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग और तेज हो गई है. चुनाव के प्रचार में फीस, छात्र सुविधाएं, हॉस्टल, लाइब्रेरी, सुरक्षा और प्लेसमेंट जैसे मुद्दे केंद्र में रहे.
18 सितंबर को होगा मतदान
कल 18 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. सुबह की कक्षाओं के छात्र 8:30 बजे से 1 बजे तक और शाम की कक्षाओं के छात्र 3 बजे से 7:30 बजे तक मतदान करेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘चंदा मामा दूर के…’ NCERT की किताब में गुड़ की जगह छपा अश्लील शब्द, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
मतगणना 19 सितंबर को होगी. उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब कैंपस में पोस्टर, जनसंपर्क और चुनावी सभाओं का दौर तेज होने वाला है. DUSU का यह मुकाबला सिर्फ छात्र राजनीति की लड़ाई नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रभाव और पकड़ साबित करने की जंग भी माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

