Bharat Express DD Free Dish

प्यार का दर्दनाक अंत! रातभर ढूंढते रहे परिजन, सुबह खेत में जो दिखा… VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 वर्षीय लड़के और 16 वर्षीय लड़की के शव खेत से मिलने से हड़कंप मच गया है. परिजन रातभर से उनकी तलाश कर रहे थे.

Sambhal Couple Suicide

खेत में मिला प्रेमी किशोर-किशोरी का संदिग्ध शव

Sambhal Couple Suicide: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. शनिवार सुबह बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक कृषि योग्य खेत के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दोनों की मौत किस वजह से हुई, फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है और कई पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

रातभर तलाश में जुटे थे परिजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक लड़का और लड़की दोनों चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सैंजनी गांव के रहने वाले थे. ये दोनों शुक्रवार की रात से ही अपने घरों से अचानक गायब हो गए थे. जब परिवार वालों ने उन्हें घर पर नहीं पाया, तो उनकी बेचौनी बढ़ गई और उन्होंने आसपास उनकी तलाश शुरू कर दी.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़का शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह पास के ही एक स्थानीय गणेश मेले में जा रहा है. हालांकि, देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान यह भी पता चला कि गांव की एक किशोरी भी घर पर नहीं है. दोनों परिवारों ने मिलकर रातभर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

सुबह खेत में मिला शव

अगले दिन यानी शनिवार की सुबह जब एक स्थानीय किसान अपने धान के खेत की तरफ पहुंचा, तो उसने वहां दोनों के शव पड़े देखे. यह भयानक नजारा देखते ही उसने तुरंत गांव वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही बनियाठेर और चंदौसी थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी तुरंत बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य और सबूत जुटाए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.

ये भी पढ़ें- शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार: नवादा में 8वीं की छात्राओं ने मनचले हेडमास्टर को कमरे में किया बंद; करता था गलत काम

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला?

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले ही दोनों परिवारों को इस बात की भनक लग गई थी, जिसके बाद उन पर कुछ पाबंदियां भी लगाई गई थीं. हालांकि, केवल इस एंगल के आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह के बीच क्या-क्या हुआ था.

दूसरी ओर, लड़के के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए लड़की के परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है. सर्किल ऑफिसर विवेक जावला ने बताया कि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read