संध्या बजाज ने की CM रेखा गुप्ता के काम की तारीफ
दिल्ली में नई सरकार के कामकाज को लेकर अब तारीफ भी होने लगी है. सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील और बीजेपी की सीनियर नेता संध्या बजाज ने सीएम रेखा गुप्ता सरकार के कदमों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि सरकार उन मुद्दों पर काम कर रही है जो सीधे जनता से जुड़े हैं. महिला सशक्तिकरण हो, नौकरी, सौर बिजली, घर, पर्यावरण, ट्रैफिक या लोगों की सुरक्षा, हर मोर्चे पर फोकस दिख रहा है. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ योजना बनाना काफी नहीं है, उसका फायदा आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और सिस्टम को ठीक से काम करना होगा.
महिलाओं के लिए दो योजनाओं की खास तारीफ
संध्या बजाज ने खास तौर पर महिलाओं से जुड़ी दो योजनाओं का जिक्र किया. पहली है दिल्ली लक्ष्मी योजना, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मदद दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी. दूसरी योजना है दुर्गा EV ऑटो योजना, जिसके जरिए महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा. ऐसी योजनाएं महिलाओं की कमाई में हिस्सेदारी बढ़ाएंगी.
सोलर, मकान और पर्यावरण पर भी बोलीं
उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार की कई और योजनाओं को भी अच्छा बताया. PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छत पर सोलर पैनल लग रहे हैं, जिससे बिजली का बिल कम होगा. PM-UDAY योजना से अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उनकी प्रॉपर्टी का हक मिल रहा है. इसके अलावा नदियों को साफ रखने के लिए कृत्रिम तालाब बनाना और पूजा की सामग्री के लिए अलग कलेक्शन सेंटर बनाना भी एक अच्छी पहल है.
ट्रैफिक पर दिया बड़ा आंकड़ा
दिल्ली के ट्रैफिक को लेकर संध्या बजाज ने साफ कहा कि सिर्फ फ्लाईओवर बना देने या सड़क चौड़ी कर देने से जाम खत्म नहीं होगा. उन्होंने TomTom की 2025 की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसके मुताबिक नई दिल्ली में ट्रैफिक जाम का लेवल 60.2% रहा और लोगों ने साल में 104 घंटे सिर्फ जाम में बर्बाद किए. इसे ठीक करने के लिए मेट्रो, बस, ई-बस और ऑटो को आपस में जोड़ना होगा, पार्किंग को व्यवस्थित करना होगा और सिग्नल सिस्टम को डिजिटल तरीके से सुधारना होगा.
ये भी पढ़ें-रायबरेली से अखिलेश ने निकाली PDA रथयात्रा, सपा-कांग्रेस गठबंधन में क्या कुछ चल रहा है?
बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी
आखिर में उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को सबसे अहम बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए हर जगह CCTV होना चाहिए, पब्लिक जगहों पर सुरक्षा बढ़नी चाहिए और बच्चों से जुड़े POCSO केसों की जांच जल्दी पूरी होनी चाहिए. अगर इन सभी मुद्दों पर एक साथ काम हुआ तो दिल्ली ज्यादा सुरक्षित और रहने लायक शहर बन सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




