Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति…’, नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. अमित शाह ने उनके निधन को कला और सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अभिनय और सामाजिक कार्यों को याद किया.

Nana Patekar

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. 75 वर्ष की आयु में गोवा स्थित उनके निवास पर हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से उनका निधन हो गया. श्री अमित शाह ने इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने शोक संदेश में कहा कि नाना पाटेकर जी का जाना कला और सिनेमा जगत के लिए एक ऐसा घाटा है जिसकी भरपाई संभव नहीं है. लगभग पांच दशकों के अपने लंबे करियर में उन्होंने अपनी विशिष्ट अभिनय शैली और सशक्त संवाद अदायगी से हर वर्ग के दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी.

‘हर किरदार में फूंक देते थे जान’

श्री अमित शाह ने दिवंगत अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा को याद करते हुए कहा कि वे अभिनय के हर रंग में माहिर थे. चाहे गंभीर सामाजिक विषयों से जुड़े पात्र हों या हास्य-व्यंग्य से भरपूर भूमिकाएं, उन्होंने जिस भी किरदार को चुना, उसे परदे पर पूरी जीवंतता के साथ जीकर दिखाया.

सामाजिक कार्यों और ‘नाम फाउंडेशन’ का स्मरण

केंद्रीय मंत्री ने केवल उनके अभिनय ही नहीं, बल्कि उनके सामाजिक सरोकारों की भी विशेष सराहना की. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ख्याति के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे. ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की मदद करना हो या सीमा पर जाकर देश के जवानों का हौसला बढ़ाना, उनका सामाजिक योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.

यह भी पढ़ें-पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital