Kanda Express Onion Supply: त्योहारी सीजन के शुरू होते ही आम जनता के लिए एक ऐसी बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसने रसोई का बजट बिगड़ने से बचा लिया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक बड़े फैसले के बाद, बफर स्टॉक का 440 मीट्रिक टन प्याज लेकर विशेष मालगाड़ी ‘कांदा एक्सप्रेस’ 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला (त्रिपुरा) पहुंचने वाली है. पूर्वोत्तर भारत (North-East) के इतिहास में पहली बार प्याज की किल्लत को खत्म करने के लिए इतनी बड़ी मात्रा में रेल मार्ग से सप्लाई भेजी जा रही है, जिससे जमाखोरों के पसीने छूट गए हैं. जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला और कैसे आपको मिलेगा इसका सीधा फायदा:
त्रिपुरा के इन 7 जिलों में मचेगी धूम(Kanda Express Onion Supply)
इस ‘कांदा एक्सप्रेस’ के त्रिपुरा पहुंचते ही राज्य के 8 में से 7 जिलों में प्याज की बाढ़ आने वाली है. सरकार ने मुख्य रूप से धलाई, दक्षिण त्रिपुरा, खोवाई, उनाकोटी, पश्चिम त्रिपुरा, गोमती और सिपाहीजाला के बाजारों को टारगेट किया है. इन सुदूर इलाकों में अब प्याज की कोई कमी नहीं होगी और आम जनता को सीधे राहत मिलेगी.
जानिए क्या है सरकार का मास्टरप्लान
त्योहारों पर हर बार प्याज के दाम आसमान छूने लगते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने पहले ही बाजार को कंट्रोल कर लिया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अपनी खास ‘मूल्य स्थिरीकरण योजना’ (PSF) के तहत बफर स्टॉक से महज ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेच रही है. सरकार के इस ताबड़तोड़ एक्शन की वजह से देश के 211 शहरों में खुदरा प्याज की कीमतों में 1 से 13 रुपये प्रति किलो तक की भारी गिरावट आ चुकी है.
ये भी पढ़ें- फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट
पूर्वोत्तर में प्याज का हाहाकार होगा खत्म
त्रिपुरा से पहले असम और नागालैंड में भी सरकार ने प्याज की बड़ी खेप उतारी है. अब तक सरकार रेल और सड़क दोनों रास्तों का इस्तेमाल करके अब तक ये कदम उठाए जा चुके हैं:
- 2 बड़ी कांदा एक्सप्रेस ट्रेनों से करीब 1,300 टन प्याज भेजी.
- 44 विशालकाय ट्रकों के जरिए 1,513 टन से ज्यादा प्याज सीधा मंडियों में उतारा.
- गुवाहाटी, दीमापुर, कोहिमा और कामरूप जैसे बड़े शहरों में सस्ते प्याज का वितरण तेजी से जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



