Garba Molestation Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा (पूर्व) स्थित संतोष भुवन क्षेत्र में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल 39 सेकेंड के वीडियो में गरबा पंडाल के बाहर तनावपूर्ण माहौल और भीड़ जमा दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने नाबालिग के साथ गलत व्यवहार किया और विरोध करने पर उसे थप्पड़ मारा. स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
नालासोपारा गरबा घटना: जानें वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई का सच
त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन इलाके में गरबा उत्सव के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार का मामला गरमाता जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 39 सेकेंड का वीडियो
घटना का 39 सेकेंड का एक वीडियो रात के समय का है, जो भीड़भाड़ वाले इलाके में बनाया गया है. इसमें एक सफेद पोशाक पहनी लड़की और सफेद जर्सी पहने युवक के आसपास लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है. वीडियो में घटना के ठीक बाद की अफरा-तफरी और बहसबाज़ी साफ नजर आ रही है.
नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन में नवरात्रि के दौरान आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में गुफरान शेख ने वहां मौजूद नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की;
जब वहां मौजूद एक लड़की ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया.!!
@MBVVPOLICE @MahaPolice https://t.co/XhBP2TKRV0
— 𝚂𝚑𝚒𝚟𝚊 📿 (@ShivaInSaffron1) October 20, 2026
विरोध करने पर थप्पड़ मारने का आरोप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर गरबा पंडाल में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप है. जब एक लड़की ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के मूकदर्शक बने रहने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
पुलिस ने लिया संज्ञान, पॉक्सो के तहत कार्रवाई की खबर
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने और पुलिस को टैग किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो (POCSO) कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें-पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




