Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ अश्लील हरकत की, उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की और धमकी दी. पीड़िता ने सोशल मीडिया पर आपबीती साझा की है.

Bengaluru Rapido Driver Harassment Pulakeshinagar Woman Social Media Post

प्रतिकात्मक फोटो

कर्नाटक की आईटी केपिटल कहे जाने वाले बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक और डरावनी घटना सामने आई है. इस वारदात ने अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां के एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर ने सवारी के दौरान युवती के साथ बदसलूकी की, उसपर भद्दे कमेंट्स किए और जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया भी. इस खौफनाक अनुभव से सहमी हुई युवती ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की है, जिसके बाद से लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

यात्रा के दौरान शुरू हुई गंदी हरकतें

पीड़ित युवती के अनुसार, उसने तीन दिन पहले पुलकेशिनगर स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. सफर के दौरान आरोपी ड्राइवर सैयद ने रास्ते में उससे पूछा कि क्या उसे रेनकोट की जरूरत है और फिर उस पर गंदे कमेंट्स करने लगा. इतनी ही नहीं युवती ने जब इस बात पर आपत्ति जताई तब भी ड्राइवर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

वहीं, ड्रॉप लोकेशन पर पहुंचने के बाद जब युवती ने ऑनलाइन पेमेंट करना चाहा, तो ड्राइवर ने क्यूआर कोड स्कैनर खराब होने का बहाना बनाकर उसका पर्सनल फोन नंबर हासिल करने की कोशिश की.

भुगतान के बाद भी करता रहा परेशान

हद तो तब हो गई जब युवती ने किसी तरह फोनपे या ऑनलाइन माध्यम से पैसे चुका दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ड्राइवर वहां से हिला नहीं. वह लगातार युवती को भला-बुरा कहता रहा और धमकाता रहा. माहौल बिगड़ता देख पास ही खड़े एक सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव किया और युवती को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ड्राइवर वहीं खड़ा रहा और धमकियां देता रहा. इस घटना से बुरी तरह मानसिक प्रताड़ना झेल चुकी युवती ने हिम्मत जुटाई और सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने साथ हुई आपबीती शेयर की.

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. लोग आरोपी ड्राइवर सैयद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी भी कितने कड़े कदम उठाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:  बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital