लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी
Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट की नजदीकियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है. ‘वीकेंड का वार’ में काश्वी की टिप्पणी के बाद घर का माहौल काफी बदल गया है. इस मामले पर अब अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व विजेता गौहर खान ने अपनी राय रखी है. उन्होंने जहां काजी तौकीर की समझदारी की तारीफ की, वहीं लव गिल और स्काउट को भी सामान्य तरीके से रहने की सलाह दी.
काजी तौकीर ने संभाला मामला
दरअसल, हालिया ‘वीकेंड का वार’ में काश्वी ने स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे. इसके बाद घर में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई. हालांकि, काजी तौकीर ने पूरे मामले को समझदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालने की कोशिश की. उन्होंने दोनों को समझाया कि इस स्थिति को जरूरत से ज्यादा उलझाने के बजाय सहजता से देखना चाहिए.
गौहर खान को काजी का यही अंदाज पसंद आया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि लव और स्काउट को सबसे सही सलाह काजी ने ही दी है। गौहर के मुताबिक, काश्वी की बात का मतलब यह नहीं था कि दोनों एक-दूसरे से बातचीत करना ही बंद कर दें। उसने केवल पहले जैसी नजदीकी बनाए रखने पर आपत्ति जताई थी।
लव गिल को दिखाई जाए काश्वी की माफी
गौहर ने बिग बॉस से यह भी अपील की कि काश्वी ने जो माफी मांगी है, वह लव गिल को दिखाई जाए. उनका मानना है कि इससे लव को स्थिति समझने में मदद मिलेगी और उन्हें एहसास होगा कि इस मामले को लेकर बाहर सब कुछ उतना गंभीर नहीं है.
अभिनेत्री ने कहा कि काश्वी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना है कि उसने पूरा आरोप लव पर डाल दिया था. वहीं, काजी ने भी सही बात समझाई कि काश्वी ने दोनों को बातचीत करने से नहीं रोका, बल्कि मसाज और जरूरत से ज्यादा करीब होने पर अपनी आपत्ति जताई थी.
‘बात करना बंद करेंगे तो लोग सवाल उठाएंगे’
गौहर ने लव और स्काउट को लेकर कहा कि अगर दोनों अचानक बातचीत करना बंद कर देंगे, तो इससे मामला और बिगड़ सकता है. लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठाने लगेंगे और उनके भाई-बहन जैसे रिश्ते को लेकर भी गलत बातें बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह
उन्होंने कहा कि जब दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं, तो सामान्य तरीके से बातचीत करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. साथ ही गौहर ने दर्शकों से अपील की कि वे काश्वी को गलत ठहराने या लव और स्काउट के इरादों पर सवाल उठाने से बचें.
गौहर के मुताबिक, बिग बॉस के घर का माहौल ऐसा होता है, जहां कई बार लोग भावनाओं में आकर हर बात को ठीक से नहीं समझ पाते. ऐसे में लव और स्काउट को थोड़ा समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने इस पूरे मामले को शांति से समझाने के लिए काजी तौकीर का शुक्रिया भी अदा किया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






