Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं बन जाते. कोर्ट ने केरल के एक व्यक्ति को बरी किया.

Supreme Court Ruling Consensual Sex After Breakup Is Not Rape Kerala Case
Edited by Vaibhav Gupta

सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से बने संबंधों और ब्रेकअप को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने साफ शब्दों में कहा है कि दो बालिगों के बीच आपसी स्नेह और सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंधों को रिश्ता खत्म होने के बाद रेप नहीं माना जा सकता. जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए केरल के रहने वाले एक व्यक्ति को बलात्कार और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों से बरी कर दिया है.

रिश्ता खत्म होना छल या धोखाधड़ी नहीं

कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि उन मामलों में फर्क समझना बेहद जरूरी है, जहां शुरुआत से ही यौन सहमति कानूनी रूप से अमान्य होती है, और उन मामलों में जहां रिश्ता खत्म होने के बाद कोई व्यक्ति पहले बनाई गई शारीरिक सहमति पर पछतावा महसूस करने लगता है.

अदालत ने कहा कि केवल इस डर से कि ब्रेकअप के बाद रेप का केस दर्ज हो सकता है, किसी भी पुरुष को जबरन किसी रिश्ते में बंधकर रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या किसी पुरुष को रिश्ता खत्म करने का अधिकार नहीं है? ब्रेकअप के फैसले को छल या धोखाधड़ी करार नहीं दिया जा सकता. अगर ऐसा दृष्टिकोण अपनाया गया, तो यह पुरुषों के स्वतंत्रतापूर्वक फैसला लेने के अधिकार का हनन होगा.

केरल के संतोष कुमार से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला केरल के संतोष कुमार एनपी का है, जिन्होंने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उनकी डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया गया था. महिला का आरोप था कि संतोष कुमार ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उनसे दूसरी शादी की और शारीरिक संबंध बनाए.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले के सभी पहलुओं को देखते हुए आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया और कहा कि अतीत में बनी सहमति पर बाद में पैदा हुआ पछतावा किसी वैध संबंध को अपराध की श्रेणी में नहीं ला सकता.

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital