Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दर्शन को निकले पर राह में मौत खड़ी थी! राजस्थान में हादसे में 12 लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हुए. कोटा-उदयपुर हाईवे पर क्रूजर और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के 9 लोगों की जान चली गई.

rajasthan-road-accident-khatu-shyam-jodhpur-twelve-dead

राजस्थान में हादसे में 12 लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो बड़े सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया. इन दुर्घटनाओं में कुल 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 लोग घायल हैं.

पहला हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुआ, जहां एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे.

शंभूपुरा के पास कैसे हुआ हादसा?

यह घटना नाता थाना इलाके के शंभूपुरा गांव के पास आधी रात के आसपास हुई. परिवार के ये लोग खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस महाराष्ट्र लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और क्रूजर सीधे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी.

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 16 लोग सवार थे. इनमें से बच्चों समेत 9 लोगों ने मौके पर या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि हादसा शंभूपुरा के पास आधी रात को हुआ. पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं और वो खाटू श्यामजी का दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे. उनके मुताबिक, मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

जोधपुर में भी 3 की मौत

उसी रात राजस्थान के जोधपुर में भी एक और दुर्घटना हुई. यहां एक कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल अधीक्षक के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं. ये लोग गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism