Sub Inspector Attacked During Morning Walk: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला करने का मामला सामने आया है. मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी इलाके में विवाद कर रहे लोगों से पूछताछ करना उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह को भारी पड़ गया और नाराज लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वे घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
सादे कपड़ों में टहल रहे थे दरोगा, पूछताछ पर भड़के लोग
जानकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह शनिवार सुबह सादे कपड़ों में सैर के लिए निकले थे. इसी दौरान मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी के पास कुछ लोगों को आपस में झगड़ते देख उन्होंने वहां पहुंचकर पूछताछ की.
यह भी पढ़ें: ‘रामपुर वाले चचाजान से लें एक्सपर्ट एडवाइस…’, अखिलेश पर जमकर बरसे ओम प्रकाश राजभर, स्टेपनी वाले बयान पर खोला मोर्चा
आरोप है कि इसी बात से भड़के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी. इस घटना से इलाके में हलचल मच गई और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे.
कोर्ट में पेशी की तैयारी
घटना के बाद सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज की. थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि सिंचाई नहर कॉलोनी के रहने वाले राधेश्याम, सुनीता, मनीषा और ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच हो रही है.
यह भी पढ़ें: खड़े ट्रक में घुसी दिल्ली से बनारस जा रही बस, 2 यात्रियों की मौत; 14 घायल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






