Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नदी के नीचे दौड़ी मेट्रो, रच दिया इतिहास, 45 सेकंड में हुगली नदी के 520 मीटर हिस्से को करेगी कवर

Kolkata: इस दौरान कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी, अतिरिक्त महाप्रबंधक एच एन जायसवाल के आलावा केएमआरसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बने.

Kolkata Metro

कोलकाता मेट्रो

Kolkata: कोलकाता मेट्रो के नाम आज एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है. देश के इतिहास में यह पहली बार है जब मेट्रो किसी नदी के नीचे सो होकर गुजरी हो. कोलकाता में शुरु देश की पहली मेट्रो ने यह कीर्तीमान रचा है. कोलकाता मेट्रो ने पहली मेट्रो रैक को एस्प्लेनेड स्टेशन (Esplanade station) से हावड़ा मैदान तक ले जाकर यह रिकार्ड बनाया है. इस दौरान कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी, अतिरिक्त महाप्रबंधक एच एन जायसवाल के आलावा केएमआरसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बने.

जल्द ही शुरु होगा ट्रायल रन

भारत में कोलकाता मेट्रो ने आज बुधवार को हुगली नदी के नीचे यात्रा पूरी की है. 11 बजकर 55 मिनट पर मेट्रो रैक ने हुगली नदी को पार किया है. हावड़ा मैदान स्टेशन पर मेट्रो के पहुंचने पर कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी ने पूजा की.वही मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक जल्द ही 4.8 किमी. के अंडरग्राउंड खंड पर ट्रायल रन शुरू किया जाएगा. वहीं इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल इस रूट पर वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हो सकती हैं.

देश का सबसे गहरा मेट्रों बनने की ओर

मिली जानकारी के अनुसार इस अंडरग्राउंड खंड के खुलने के साथ ही हावड़ा को देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन का तगमा मिल जाएगा. सतह से इसकी गहराई 33 मीटर नीचे बताई जा रही है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महज 45 सेकंड में मेट्रो हुगली नदी के नीचे इस 520 मीटर के हिस्से को पार कर लेगी. यह सुरंग इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है, जोकि नदी में पानी की सतह से 32 मीटर की गहराई में बनाई गई है.

इसे भी पढ़ें: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी: सादे कपड़ों में थे दो नकाबपोश हमलावर, सोते हुए जवानों पर बरसाईं गोलियां, INSAS राइफल बरामद

जल्द शुरु होंगी यात्री सेवाएं

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने इस बात का जानकारी दी कि मेट्रो रेल की रैक नंबर MR-612 ने इस सुरंग की पहली यात्रा की बाद में रैक नंबर एमआर-613 को भी हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया. वहीं कोलकाता रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक मेट्रो का ट्रायल रन आगामी सात महीनों तक चलेगा, जिसके बाद इस खंड पर यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital