Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिल्मकारों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है कश्मीर- बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

सिंह ने कहा कि हॉलैंड के ट्यूलिप गार्डन में फिल्म की शूटिंग कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन में फिल्म शूटिंग के समान नहीं होगी क्योंकि यहां शूटिंग की लागत बहुत कम होगी.

jitendra singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

जी 20 पर्यटन कार्यसमूह की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में आए बदलाव ने फिल्म उद्योग का विश्वास बढ़ाया है, और अब फिल्मकार घाटी को फिल्म निर्माण के लिए एक शानदार जगह बनाना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जी-20 दुनिया के सामने कश्मीर को दिखाने का एक बेहतरीन अवसर है.

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने से पर्यटन में वृद्धि हुई है, जिसका प्रभाव घाटी में फिल्म निर्माण पर भी पड़ा है.

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सोमवार से शुरू हो रही जी-20 समूह की बैठक में आर्थिक विकास के लिए फिल्म पर्यटन पर एक सत्र आयोजित होगा.

जितेंद्र सिंह ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा, ‘‘तथ्य यह है कि जी-20 समूह की बैठक का आयोजन यहां श्रीनगर में किया जा रहा है, यह अपने आप में उस बदलाव का संकेत है जो पिछले कुछ वर्षों में हुआ है, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पथ प्रदर्शक और निर्णायक पहल के बाद. ’’

सिंह ने कहा कि हॉलैंड के ट्यूलिप गार्डन में फिल्म की शूटिंग कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन में फिल्म शूटिंग के समान नहीं होगी क्योंकि यहां शूटिंग की लागत बहुत कम होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में कुछ किलोमीटर के दायरे में, आपके पास फव्वारे, झीलें, पठार, पहाड़ियां, बर्फ से ढकी चोटियां हैं. हाल ही में हमारे पास बहुत ही सफल पर्यटन सीजन के कारण भी लोगों का विश्वास बढ़ा है.’’

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कश्मीर एक समय फिल्मों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के पसंदीदा स्थलों में से एक था.

-भाषा इनपुट के साथ/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital