Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM केजरीवाल को मिला सीताराम येचुरी का साथ, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिया समर्थन, जानिए अब तक किन नेताओं का मिला साथ

CM Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि “दिल्ली में मोदी सरकार अपनी तानाशाही चला रही है. दिल्ली की जनता के हक छीन रही है”.

CM केजरीवाल को मिला सीताराम येचुरी का साथ (फोटो ani)

CM Kejriwal meet Sitaram Yechury: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार द्वारा लाए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए सभी विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस सिलसिले में उन्होंने आज CPI-M नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की. येचुरी ने केंद्र के खिलाफ केजरीवाल का समर्थन करने का फैसला किया है. इस मौके पर ससंद राघव चड्ढा और मंत्री आतिशी भी मौजूद थीं. मुलाकात के बाद येचुरी और केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि “मैं आज CPI-M नेता सीताराम येचुरी से समर्थन मांगने आया और उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ खड़े होने का और हमें समर्थन देने का निर्णय किया है.”

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार अपनी तानाशाही चला रही है. दिल्ली की जनता के हक छीन रही है. आज CPI(M) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी एवं पार्टी के अन्य नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की. सभी नेताओं का मानना है कि मोदी सरकार दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय कर रही है. केजरीवाल ने दिल्लीवासियों की तरफ से सीतराम येचुरी का शुक्रिया अदा किया.

अरविंद केजरीवाल को इन नेताओं का मिला समर्थन

केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए इस अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन मिल चुका है और अब सीताराम यचुरी का भी मिल गया है. केजरीवाल ने इन नेताओं से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “आज गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन”, जंतर मंतर से हटाए गए पहलवानों का ऐलान

कांग्रेस नहीं खोल रही पत्ते

सीएम केजरीवाल को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में फंस गई है. कांग्रेस कुछ नेता केजरीवाल का समर्थन की बात कह रहे हैं तो कुछ की राय इसके पूरी तरह से अलग है. वहीं खड़गे ने बीते दिन दिल्ली में कांग्रेस और पंजाब के नेताओं से मुलाकात की थी. जिसमें दोनों की जगहों के नेताओं ने केजरीवाल के समर्थन में नहीं जाने की बात की. हालांकि इसका फैसला आलाकमान करेगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital