शादी के 10 दिन खुला राज
Ajab Gajab News: आजकल सोशल मीडिया पर प्यार होना और चैट करते-करते रिश्ते आगे बढ़ना आम बात हो गई है. लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक-दूसरे से मिलते हैं, घंटों बातें करते हैं और कई बार बिना आमने-सामने मिले ही बड़ी कसमें खा बैठते हैं. लेकिन गुजरात से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. यहां एक शख्स ने सोशल मीडिया के प्यार में ऐसा धोखा खाया, जिसकी उसने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी.
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी
कहानी की शुरुआत होती है इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत प्रोफाइल से. एक युवक की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए एक शख्स से हुई, जो लड़की बनकर चैट कर रहा था. धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ा, चैटिंग से बात रोमांस तक जा पहु पहुंची और दोनों ने बिना मिले ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया. ऑनलाइन प्यार के इस झांसे में आकर परिवार ने भी बिना ज्यादा छानबीन किए धूमधाम से शादी तय कर दी और दोनों की शादी भी हो गई.
शादी के बाद से शुरू हुआ अजीब ड्रामा
सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन असली खेल तो शादी के बाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद नई नवेली दुल्हन ने करीब दस दिनों तक अपने पति से दूरी बनाए रखी. जब भी नजदीक आने की बात होती, वह हर बार पीरियड्स का बहाना बनाकर टाल देती. शुरुआत में तो घर वालों को लगा कि यह आम बात है, लेकिन लगातार दस दिनों तक यही नाटक चलने पर परिवार का शक गहराने लगा. उन्हें लगा कि कुछ तो है जो छुपाया जा रहा है.
पुलिस ने खोला राज
जब बात हद से बढ़ गई और शक यकीन में बदलने लगा, तो परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया. पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात शुरू की. पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने ‘दुल्हन’ को अपना चेहरा दिखाने को कहा, तो जो सच सामने आया उसने वहां मौजूद हर शख्स को हिला कर रख दिया.
जी हां, जिसे सब लोग अपनी घर की बहू और नई नवेली दुल्हन समझ रहे थे, वह असल में एक आदमी निकला जो औरत के भेष में मेकअप करके छुपा बैठा था. इस अजीबोगरीब खुलासे ने न सिर्फ उस परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई कि आखिर कोई इतने शातिर तरीके से कैसे धोखा दे सकता है.
ये भी पढ़ें- बांझपन का इलाज कराने पहुंचे 26 साल के पुरुष के पेट में निकला गर्भाशय, डॉक्टर भी रह गए सन्न
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



