Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Ilaiyaraaja Copyright Case: मशहूर संगीतकार इलैयाराजा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका. कोर्ट ने सारेगामा इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए साफ किया कि लोकप्रिय गीत 'एन इनिया पोन निलवे' के कॉपीराइट अधिकार सारेगामा के पास ही रहेंगे। कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया है.

Supreme Court on Bail: भारत की जेलों में विचाराधीन कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सुप्रीम कोर्ट बार-बार कह रहा है कि जमानत नियम और जेल अपवाद होना चाहिए, लेकिन आंकड़े गंभीर स्थिति दिखा रहे हैं.

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया, जबकि 5 अन्य आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

सेना के आयुध कोर में तैनात कर्नल हिमांशु बाली को 50 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी का पंजीकरण रद्द करने और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया तथा दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी विधि अधिकारी पदों और कानूनी पैनलों में महिला अधिवक्ताओं के लिए न्यूनतम 30 फीसदी आरक्षण की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने टेट्रा पैक, पाउच और जूस जैसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. जानिए याचिकाकर्ता और यूपी सरकार की क्या दलीलें हैं.

Rajasthan Mining Case: चंबल और राजस्थान में अवैध रेत खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने कहा कि माफियाओं पर लगाम कसने के लिए केवल FIR काफी नहीं है, बल्कि उनके 'सोर्स' और मास्टरमाइंड तक पहुंचना अनिवार्य हैं 26 मई को इस पर अंतिम फैसला आएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एएसजी एसवी राजू को दलीलें रखने के लिए समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी.

चुनाव में मुफ्त की योजनाओं (Freebies) पर लगाम लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि ऐसी योजनाओं का खर्च करदाताओं के अलावा कौन उठाएगा?