Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Gautam Gambhir deepfake controversy: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने डीपफेक वीडियो और फर्जी इस्तीफा खबरों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. 23 मार्च को सुनवाई होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें गोपनीय दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर "खून की होली" खेलने की धमकियों के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगा. ईडी ने केजरीवाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने की मांग की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह पूर्व सांसद के. कविता की नई राजनीतिक पार्टी ‘तेलंगाना प्रजा जागृति’ के रजिस्ट्रेशन आवेदन पर जल्द निर्णय लें. अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग को आवेदन पर चार सप्ताह के भीतर फैसला करना चाहिए.

लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने विजयपुर सीट से विधायक मुकेश मल्होत्रा को अंतरिम राहत देते हुए उनकी विधायकी बरकरार रखी है और हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में दर्ज सांप के जहर वाली एफआईआर को रद्द कर दिया है. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राहत दी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तमिल मीडिया आउटलेट नक्खीरन को सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन के खिलाफ अपमानजनक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने सद्गुरु के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा पर भी संज्ञान लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टालने की परंपरा को खत्म करने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. अब केवल गंभीर बीमारी या मृत्यु जैसी विशेष परिस्थितियों में ही तारीख मिलेगी.