Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शमी समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली महिला आयोग लंबे समय से बंद होने के मामले में दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंता व्यक्त की है.

2024 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी अशपाक मकांदर को शर्तों के साथ जमानत दी है.

अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ झूठी शिकायतें, झूठे बयान, झूठी साक्ष्य और मनगढ़ंत आरोप संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन, स्वतंत्रता और गरिमा के अधिकार के लिए गंभीर खतरा हैं.

राजधानी दिल्ली में साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय की बेंच ने इस मामले में प्रशासन से 4 हफ्तों में जवाब मांगा है, जबकि पुलिस इन दावों को सिरे से खारिज कर रही है.

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा पर हुए नस्लीय हमले और उनकी मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता को अटॉर्नी जनरल (AG) के समक्ष ज्ञापन देने का निर्देश दिया है.

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित 'आई-पैक' (I-PAC) मामले में सुप्रीम कोर्ट अब 18 मार्च को अगली सुनवाई करेगा. कोयला तस्करी से जुड़े 2742 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई ईडी की छापेमारी के दौरान खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने पर सॉलिसिटर जनरल ने इसे 'शॉकिंग' बताया है.

छत्तीसगढ़ में शवों को कब्र से निकालकर अज्ञात स्थानों पर दफनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि दफन किए जा चुके शवों को कब्र से निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

सांपों के जहर मामले में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अजगर में विष ग्रंथियां होने के दावे पर आश्चर्य जताया और मामले की अगली सुनवाई मार्च 2026 के लिए तय की है.

सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि किसी महिला को गलत तरीके से छूना और उसके कपड़ों (पायजामे) की डोरी खोलना महज 'तैयारी' नहीं, बल्कि 'बलात्कार का प्रयास' माना जाएगा. अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है.