गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; राजस्थान समेत 12 राज्यों को नोटिस जारी, 4 हफ्ते में मांगा जवाब
धर्मांतरण विरोधी कानून को चुनौती देने वाली नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 12 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी और अगली सुनवाई मार्च में होगी.
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को राहत, अब सत्र 2026-27 से लागू होगा नया फीस रेगुलेशन कानून
दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. दिल्ली सरकार ने बताया कि निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने वाला कानून नए सत्र से लागू होगा, जबकि कोर्ट ने इसे पीछे की तारीख से लागू करने पर सवाल उठाया है.
‘खुद ICU में भर्ती हुई ताकि पुलिस से बच सके’, धौला कुंआ हादसे में गगनप्रीत पर जांच भटकाने का आरोप; चार्जशीट पेश
दिल्ली के धौला कुंआ बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी गगनप्रीत कौर कोर्ट में पेश हुईं. चार्जशीट में आरोप है कि हादसे के बाद घायल नवजोत सिंह को जानबूझकर समय पर मेडिकल मदद नहीं दी गई.
2024 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने माता पिता को बताया जिम्मेदार
पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आशीष मित्तल, आदित्य सूद और कथित बिचौलिए अमर गायकवाड़ को सशर्त जमानत दे दी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने जमानत देते हुए माता-पिता की जिम्मेदारी पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि कानून को ऐसे अभिभावकों तक पहुंचना ही होगा, जो बच्चों को समय देने के बजाय पैसे और लग्जरी से उनकी परवरिश करते हैं.
आई-पैक मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ED के आरोपों को बताया फर्जी, पुलिस कमिश्नर बोले- ‘ED अधिकारियों को रिट याचिका का हक नहीं’
पश्चिम बंगाल ‘आई पैक’ मामले में राज्य सरकार, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जवाब दाखिल किया है.
फ्रांस और भारत केवल साझेदार नहीं हैं, बल्कि आत्मीय सहयोगी हैं: सीजेआई सूर्यकांत
भारत-फ्रांस विधि एवं व्यापार सम्मेलन के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए गर्व और आनंद का विषय है. फ्रांस वह देश है जिसने हमेशा तर्क और विवेक की शक्ति में विश्वास किया है-जहां विचार संवाद और बहस की कसौटी पर और मजबूत होते है. उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत केवल समझदार नहीं हैं, बल्कि आत्मीय सहयोगी हैं.
प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह सहित अन्य को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत
दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट से प्रतापगढ़ से एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह को बड़ी राहत मिली है. आर्थिक अपराध शाखा ने भानवी सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले में कोई आपराधिक साक्ष्य न मिलने की बात कहते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है.
आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्ति जब्ती पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित, ED की याचिका पर 16 फरवरी को आएगा आदेश
Sanjay Bhandari property seizure case: भगोड़ा घोषित संजय भंडारी की संपत्ति जब्त करने की ED की मांग पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 16 फरवरी को तय करेगा कि भारत-विदेश की लग्जरी संपत्तियां जब्त होंगी या नहीं.
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक मनोज गौड़ की नियमित जमानत 2 फरवरी को होगी सुनवाई
मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट अब 2 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा, जबकि अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.
अल फलाह यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी चार्जशीट पर 13 फरवरी को साकेत कोर्ट में सुनवाई
अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल चार्जशीट पर 13 फरवरी को साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने आरोपी जावेद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी है.





