Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर केंद्र सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. मामला दुबई जेल में बंद उनके भाई विक्रांत जेटली से जुड़ा है.

बिहार एसआईआर की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े याचिकाओं पर सभी पक्षों की दलीलों के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने राज्यों से लिखित रिपोर्ट मांगी है और एमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल ने एबीसी केंद्रों, डॉग पाउंड्स और हाईवे सुरक्षा से जुड़े सुझाव दिया.

दिल्ली 2020 दंगों के मामले में ताहिर हुसैन, सलीम मलिक और अथर खान की जमानत याचिका कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दी है.

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मानहानि मामले में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को राहत दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया हैं. कोर्ट ने चुनाव आयोग से उम्मीद जताई है कि ये निर्देश देशभर में लागू होंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पर्याप्त इंतज़ाम करेगा.

सीजेआई सूर्यकांत ने अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन भुगतान प्रणाली और सुरक्षा से जुड़ा नया ऐप लॉन्च किया है. इन पहलों का उद्देश्य वकीलों और मुकदमेबाजों के लिए न्याय को अधिक सुलभ, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर प्रिया कपूर और 22 अन्य को समन जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च तय की है.

लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को पेशी से अस्थायी राहत दी है. कोर्ट ने 1 से 25 फरवरी के बीच कभी भी पेश होने की छूट देते हुए मामले में 9 मार्च से रोजाना सुनवाई के आदेश दिए हैं.

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने नियमों पर फिलहाल रोक लगाते हुए 19 मार्च तक जवाब मांगा है और विशेषज्ञ समिति बनाने पर भी विचार करने को कहा है.