Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाईकोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है और इसे किसी अन्य उचित अदालत में दायर किया जाना चाहिए.

विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.

आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. स्कूल, अस्पताल, हाईवे और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने राज्यों से कार्रवाई की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में आरोप है कि पायलट को दोषी ठहराया गया है जबकि तकनीकी खराबियों को नजरअंदाज किया गया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने चीनी वीजा घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर दीपथुन पर कार्तिकेय दीप जलाने के फैसले के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है.

हरियाणा के एक जाट परिवार द्वारा परीक्षा से ठीक पहले बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक कोटे का लाभ लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है. सीजेआई सूर्यकांत ने इसे “धोखाधड़ी का नया तरीका” बताते हुए याचिका खारिज कर दी और राज्य के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया.

टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराए गए अलगाववादी नेता यासीन मलिक की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने देरी से याचिका दायर करने पर यासीन मलिक से जवाब मांगा है और एनआईए को भी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है.

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया गया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ये नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं.

मणिपुर में जातीय हिंसा के पीड़ितों के राहत और पुनर्वास की निगरानी कर रही सुप्रीम कोर्ट की समिति का कार्यकाल 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है. यह समिति पीड़ितों को मुआवजा, पुनर्वास और न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर नजर रखेगी.