Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमान गेट फैज-ए-इलाही मस्जिद हिंसा मामले में साजिद इकबाल की अग्रिम जमानत पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ भीड़ का हिस्सा होने पर आम लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने साझा पालन-पोषण को लेकर अहम कदम उठाते हुए राज्य को व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने का आदेश दिया है.

बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा स्पीकर को अंतिम चेतावनी दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति देते हुए कहा कि किसी भी महिला, विशेषकर नाबालिग लड़की को, उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है.

जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर रोहिणी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने लंबी जेल और धीमी ट्रायल प्रक्रिया का हवाला दिया, जबकि पुलिस ने साजिश और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताई.

दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े यूएपीए मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद सलीम मलिक और अतहर खान की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.

नीट-पीजी 2025-26 के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ में ऐतिहासिक कटौती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और अन्य संबंधित पक्षों को विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है.

बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. CJI सूर्यकांत की बेंच की सख्त टिप्पणियों के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने याचिका वापस ले ली.

Delhi News: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और बैरिकेड्स कूदने के आरोप में तय हुए थे आरोप.

Swami Chaitanyanand News: पटियाला हाउस कोर्ट ने फर्जी नंबर प्लेट मामले में स्वामी चैतन्यानंद को जमानत दी, लेकिन यौन शोषण केस के चलते वे तिहाड़ जेल में ही रहेंगे. जांच में लापरवाही पर पुलिस को फटकार भी लगी है.