Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित जांच समिति की वैधता को चुनौती देने वाली उनकी याचिका अदालत ने खारिज कर दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को भी कोर्ट में सुनवाई होगी. रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना. जानें बार एसोसिएशन की प्रतिक्रिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रैन बसेरों और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के ठहरने की उचित व्यवस्था नही होने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया.

उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने की अनुमति मांगी है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले I-PAC मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य सरकार के बीच विवाद गहरा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की याचिकाओं पर पश्चिम बंगाल सरकार, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 12 वर्षों से कोमा जैसी स्थिति और 100% विकलांगता (क्वाड्रिप्लेजिया) से जूझ रहे 31 वर्षीय हरीश राणा की इच्छामृत्यु (Euthanasia) याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के निर्माताओं को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने निर्माताओं को मद्रास हाईकोर्ट जाने को कहा है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने यह आदेश दिया है.

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज ए-इलाही मस्जिद मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने जांच को शुरुआती चरण में बताते हुए सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले में कथित आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने ट्रायल में देरी और सीमित गवाही का हवाला देते हुए शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को यूएपीए मामलों में दोषी करार दिया है.