Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के धौला कुंआ बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी गगनप्रीत कौर कोर्ट में पेश हुईं. चार्जशीट में आरोप है कि हादसे के बाद घायल नवजोत सिंह को जानबूझकर समय पर मेडिकल मदद नहीं दी गई.

पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी आशीष मित्तल, आदित्य सूद और कथित बिचौलिए अमर गायकवाड़ को सशर्त जमानत दे दी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने जमानत देते हुए माता-पिता की जिम्मेदारी पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि कानून को ऐसे अभिभावकों तक पहुंचना ही होगा, जो बच्चों को समय देने के बजाय पैसे और लग्जरी से उनकी परवरिश करते हैं.

पश्चिम बंगाल ‘आई पैक’ मामले में राज्य सरकार, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जवाब दाखिल किया है.

भारत-फ्रांस विधि एवं व्यापार सम्मेलन के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए गर्व और आनंद का विषय है. फ्रांस वह देश है जिसने हमेशा तर्क और विवेक की शक्ति में विश्वास किया है-जहां विचार संवाद और बहस की कसौटी पर और मजबूत होते है. उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत केवल समझदार नहीं हैं, बल्कि आत्मीय सहयोगी हैं.

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट से प्रतापगढ़ से एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह को बड़ी राहत मिली है. आर्थिक अपराध शाखा ने भानवी सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले में कोई आपराधिक साक्ष्य न मिलने की बात कहते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है.

Sanjay Bhandari property seizure case: भगोड़ा घोषित संजय भंडारी की संपत्ति जब्त करने की ED की मांग पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 16 फरवरी को तय करेगा कि भारत-विदेश की लग्जरी संपत्तियां जब्त होंगी या नहीं.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी मनोज गौड़ की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट अब 2 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा, जबकि अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.

अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल चार्जशीट पर 13 फरवरी को साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी. कोर्ट ने आरोपी जावेद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी है.

40,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार रिलायंस कम्युनिकेशन के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. जांच एजेंसी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और धन की हेराफेरी की जांच कर रही है.

प्रयागराज के माघ मेले के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों और धार्मिक छात्रों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में पुलिस की विवेकाधीन शक्तियों, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.