Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को लेकर सीबीएफसी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया है. मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायगन' को सेंसर सर्टिफिकेट देने के एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी स्कूलों में अलग शौचालय, पानी की सुविधा और मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

पायलटों की थकान से जुड़े डीजीसीए नियमों पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेगुलेटर ने साफ किया कि साप्ताहिक आराम पर कोई समझौता नहीं हो सकता है.

मुनंबम भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर तीन सप्ताह बाद सुनवाई तय की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दायर याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले निचली अदालत का रिकॉर्ड मंगवाया जाए और कोर्ट ने आपराधिक शिकायत को खारिज किए जाने के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका पर यह नोटिस जारी किया है.

जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के एमडी मनोज गौड़ को स्वास्थ्य आधार पर मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने ईडी से मनोज गौड़ की मां की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि करने को कहा है.

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश, कर्मचारी और विजिटर ने 2 मिनट का मौन रखा. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है. यह मौन भारत के उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए रखा गया है, जिन्होंने देश की आजादी और स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का योगदान दिया.

दिल्ली में महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गठित वैधानिक संस्था दिल्ली महिला आयोग के लंबे समय से बंद होने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. इसको लेकर जनहित याचिका दायर की गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर केंद्र सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. मामला दुबई जेल में बंद उनके भाई विक्रांत जेटली से जुड़ा है.

बिहार एसआईआर की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.