Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायगन' का विवाद अब देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मद्रास हाई कोर्ट द्वारा सेंसर सर्टिफिकेट पर रोक लगाने के बाद केवीएन प्रोडक्शन ने इस फैसले को चुनौती दी है.

ED I-PAC Raid Case: प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर CM ममता बनर्जी पर रेड के दौरान दस्तावेज ले जाने का आरोप लगाया है. ED ने I-PAC और कोयला घोटाले में CBI जांच की मांग की है.

निवेशकों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार सत्य प्रकाश बागला को साकेत कोर्ट ने तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. जबकि पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी.

पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर की है. दायर कैविएट में ममता सरकार की मांग है कि अगर ईडी, I-PAC छापेमारी के मामले में उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाती है, तो राज्य सरकार का बिना पक्ष सुने सुप्रीम कोर्ट एक तरफा फैसला न दे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के 'गोनाइल' ट्रेडमार्क को रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि पतंजलि के ब्रांड नाम से उपभोक्ताओं में कोई भ्रम पैदा नहीं होता. विस्तार से पढ़ें कोर्ट का फैसला.

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद पत्थरबाज़ी मामले में सभी 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने पर महिला को बरी करते हुए कहा कि किसी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर करना उसके शरीर पर हक का उल्लंघन और मानसिक आघात बढ़ाने वाला कदम है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अगस्त वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के कथित आरोपी क्रिशयन मिशेल की भारत-यूएई प्रत्यर्पण संधि चुनौती वाली याचिका पर सभी पक्षों से संक्षिप्त नोट्स दाखिल करने को कहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहीनबाग इलाके में खुले सीवर रिसाव की समस्या पर बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड को तुरंत रिसाव रोकने और इलाके की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैं.