Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में आरोपी डॉक्टर नासिर बिलाल मल्ला की एनआईए रिमांड सात दिन के लिए बढ़ा दी है. वहीं शोएब को 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Delhi High Court On IndiGo: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडिगो की 900 करोड़ रुपये से अधिक की कस्टम ड्यूटी रिफंड याचिका पर कस्टम विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार रूपनगर रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को राहत देने से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले की 102 एकड़ वन भूमि को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तेलंगाना वन विभाग के अधिकारों को बरकरार रखा है.

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई चार्जशीट के लिए लोकपाल की मंजूरी को रद्द कर दिया है.

जहूर अहमद और नाजिर अहमद पर हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की हत्या के बाद में कश्मीर में आंदोलन भड़काने के लिए पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकवादी बहादुर अली के साथ साजिश रचने और उसकी मदद करने का आरोप था.

सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के समय सीमा बढ़ाने की याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI और BIS द्वारा निर्धारित पेयजल मानकों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट 31 वर्षीय बेटे के लिए इच्छामृत्यु की मांग करने वाले बुजुर्ग माता-पिता से 13 जनवरी को बातचीत करेगा. एम्स की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही कोर्ट इस संवेदनशील मामले में कोई अंतिम फैसला लेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने निर्विरोध चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान इसे एक रोचक मुद्दा बताया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पहले सरकार से संपर्क करने की सलाह दी और कहा कि यदि सरकार विचार नहीं करती है तो दोबारा अदालत का रुख किया जा सकता है.