Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन के निजामुद्दीन कॉलोनी में स्थित 200 वर्ष पुरानी तकिया मस्जिद को लेकर दायर उस याचिका को खारिज दिया, जिसमें महाकाल मंदिर से सटे पार्किंग स्थल के विस्तार के लिए मस्जिद को गिराए जाने को चुनौती दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच स्कूल बंद करने के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार किया है. कोर्ट ने टोल प्लाजा फ्री करने की मांग पर नोटिस जारी करते हुए 6 जनवरी को अगली सुनवाई तय की है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई पर वकील द्वारा जूता फेंकने की घटना को गंभीर बताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी करने की आवश्यकता पर चिंता जताई है.

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को उनके खिलाफ प्रसारित किए जा रहे 'यौन संकेतों' वाले फर्जी वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का आदेश जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट ठगी पर चिंता जताई, सीबीआई को बड़ी जांच की छूट दी. कोर्ट सभी एजेंसियों से मिलकर ठोस कदम उठाने को कह रहा है. अंतर-मंत्रालयी बैठक की रिपोर्ट मांगी, फर्जी आदेशों पर सख्ती होगी.

Anti Conversion Law: सुप्रीम कोर्ट 28 जनवरी को धर्मांतरण विरोधी कानूनों की वैधता पर सुनवाई करेगा. याचिका में कानून को संविधान विरोधी बताया गया है, अस्पष्टता और मौलिक अधिकारों के हनन का आरोप है.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर लोकसभा स्पीकर की ओर से गठित कमेटी को चुनौती देने वाली याचिका पर लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 

कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से फिलहाल इनकार कर दिया है. स्पेशल जज विशाल गोगने की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले के स्पष्ट कर दिया है कि ईडी इस मामले में आगे जांच जारी रख सकती है.

लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आरोप तय करने को लेकर होने वाली सुनवाई को 19 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है.

कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार है. इसको देखते हुए एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन कर कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट निर्देश नहीं देता.