Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से करने वाले बयान के मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वरुणा सीट से मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है. यह नोटिस जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने जारी किया.

Red Fort Car Blast Case: लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए रिमांड पर चल रहे डॉक्टर मुज्जमिल सहित अन्य की रिमांड की अवधि को कोर्ट ने चार दिन के लिए बढ़ा दिया है.

इंडिगो की 1000+ उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के बाद दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि एयरलाइंस संचालन न्यायालय का काम नहीं, यह सरकार का विषय है और सरकार पहले ही मामले की जांच कर रही है.

लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट अब 10 दिसंबर को आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा. सीबीआई ने बताया कि कुछ आरोपियों की मौत की पुष्टि के लिए समय चाहिए. इस हाई-प्रोफाइल मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली पुलिस उन्हें एक अन्य चीटिंग केस में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेना चाहती है, जिस पर अदालत 8 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

मध्य प्रदेश के वक्फ मुतवल्ली ने उम्मीद पोर्टल में खामियों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दायर याचिका में तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए दिशा निर्देश देने की मांग की गई है.

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 24 जनवरी को विचार करेगा. कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले ईडी से अतिरिक्त दस्तवेजों की मांग की है.

इंडिगो की 1000 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट के वकील नरेंद्र मिश्रा ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर पूरे संकट पर स्वतः संज्ञान लेने और तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है.

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA की मांग पर उनकी रिमांड अवधि 7 दिन के लिए बढ़ा दी है.