Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अदालत की निगरानी में जांच या ट्रायल की माँग वर्तमान चरण में उचित नहीं है, क्योंकि इस केस में अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ है.

तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के हक में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम महिला को दहेज में दिया गया पैसा और सोना ससुराल से वापस पाने का हकदार है.

पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने जोशी को सशर्त जमानत दे दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने यह आदेश दिया है.

बांग्लादेश डिपोर्ट की गई गर्भवती महिला सोनाली खातून और उसके 8 साल के बेटे को वापस भारत लाया जाएगा. साथ ही निगरानी में रखते हुए उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत से लापता 5 रोहिंग्या शरणार्थियों को राहत देने से फिलहाल इनकार किया. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पॉक्सो मामले में बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगाते हुए कर्नाटक सीआईडी और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भांजा बनकर एक कारोबारी से 3.90 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी करने के आरोपी को जमानत मिल गई है. जस्टिस जे. के महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने यह जमानत दिया है.

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने रिजर्व बैंक को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 2 सप्ताह बाद इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट याचिककर्ताओ को वक्फ ट्रिब्यूनल जाने को कहा है.

साकेत कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्धिकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें 15 दिसंबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा.