Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से दायर ट्रांसफर अर्जी पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं. कोर्ट 6 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. अर्जी में मौजूदा जज डॉक्टर विशाल गोगने को बदलने की मांग की गई है.

CJI कांत ने कहा कि न्याय प्रणाली में मौजूद “अदृश्य पीड़ितों” की पीड़ा को दूर करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बार के सदस्यों पर है. वकीलों की सोच, गंभीरता और अपने पेशे के प्रति समर्पण सीधे तौर पर देश के संवैधानिक भविष्य को प्रभावित करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सेना में अनुशासन और धर्म के बीच विवाद पर अहम फैसला सुनाते हुए ईसाई अधिकारी सैमुअल कमलेसन की याचिका खारिज कर दी.

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के मामलों पर भी स्पष्ट किया कि आरक्षण कानून और आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ही लागू होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी करने पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि पूछताछ कक्ष में सीसीटीवी कैमरे मानवाधिकार सुनिश्चित करने और पुलिस अत्याचार रोकने के लिए जरूरी हैं.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि जिन लोगों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया है, उनके आवेदन अभी लंबित हैं. गणना की अंतिम तिथि 4 दिसंबर हैं.

जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53 वें मुख्य न्यायाधीश बन गए. राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई है. उनका पहला फोकस देश की अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या को कम करना हैं.

दिल्ली दंगों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. पुलिस ने शरजील इमाम की जमानत का विरोध किया. CCTV फुटेज और भड़काऊ वीडियो कोर्ट में पेश किए. ASG राजू ने कहा- ये दिल्ली दंगे 'सोची समझी साजिश' थी.

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राजस्थान की जोजरी नदी (Jojari River) में बढ़ते प्रदूषण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का आदेश दिया है

दिल्ली हाईकोर्ट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.