Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम), उसके ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रवर्तक अनिल अंबानी से जुड़े कथित बड़े बैंकिंग और कॉरपोरेट धोखाधड़ी की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले में दिशा-निर्देश दिया हैं. सीजेआई बी आर गवई ने निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का सुझाव खारिज करते हुए केंद्र सरकार से समाधान निकालने को कहा.

सुप्रीम कोर्ट में दो शराब कंपनियों के बीच ट्रेडमार्क विवाद के दौरान मजेदार और चिंताजनक दृश्य देखने को मिला. कोर्ट को शराब की बोतल और टेट्रा पैक दिखाए गए, जो स्कूल में आसानी से ले जाया जा सकता था.

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को स्थानीय निकाय चुनावों में 50% से अधिक आरक्षण नहीं देने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को स्थानीय निकाय चुनावों में 50% से अधिक आरक्षण नहीं देने का स्पष्ट निर्देश दिया है.

राजस्थान की जोजरी नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार 20 लाख से अधिक प्रभावित लोगों की पीड़ा को नियंत्रित करने में विफल रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस विधायकों की अयोग्यता मामले में अपने पूर्व आदेश का पालन नही करने पर तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर को अवमानना का नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई से हुए नुकसान की भरपाई का निर्देश दिया है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आमिर अली को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने यह आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय में संवैधानिक घोटाला मामले में दायर याचिका पर यूपीएससी सहित छह अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा हैं.

कर्नाटक की रैली में दिए बयान को लेकर दायर शिकायत पर तीस हजारी कोर्ट ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बड़ी राहत दे दी है. कोर्ट ने साफ कहा कि खड़गे का बयान न तो समुदाय विशेष को निशाना बनाता है और न ही हिंसा भड़काता है. कोर्ट ने शिकायत को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला राजनीतिक टिप्पणी से जुड़ा है, अपराध से नहीं.