Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. सांसद की ओर से दलील दी गई कि संसद में उपस्थित होना उनका अधिकार और कर्तव्य है, जबकि सरकार की शर्तें इस जिम्मेदारी को बाधित करती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग हुए कैडेट्स के लिए बीमा और मुआवजे की कमी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि ऐसे कैडेट्स के पुनर्वास और इलाज की उचित व्यवस्था क्यों नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की बारिश और सड़कों की खस्ता हालत पर गंभीर टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि दो घंटे की बारिश में राजधानी ठप हो जाती है और टोल वसूली का कोई औचित्य नहीं दिखता.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता एजाज खान को अग्रिम जमानत में राहत देने से इनकार किया. कोर्ट अब 22 सितंबर को मामले की सुनवाई करेगा. एजाज पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट प्रसारण और धमकी देने का आरोप है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने कम छात्रों वाले 105 स्कूलों को अन्य विद्यालयों में विलय करने का फैसला किया है. इस फैसले के खिलाफ आप सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी और हाई कोर्ट जाने को कहा.

सुप्रीम कोर्ट ने सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा. हाईकोर्ट ने 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था.

चित्रकूट जेल कांड मामले में कथित आरोपी और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी ने उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट मामले में जमानत की मांग करते हुए दी गई अंतरिम जमानत में लगाई गई शर्तो में ढील देने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति रेफरेंस मामले की सुनवाई तेज़, केंद्र सरकार, गोवा और पुड्डुचेरी ने जवाब दायर किया. अनुच्छेद 200 और 201 के तहत राज्यपाल व राष्ट्रपति की संवैधानिक शक्तियों पर सवाल उठे.

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पानीपत पंचायत चुनाव का नतीजा बदलते हुए मोहित कुमार को सरपंच घोषित किया. वहीं उत्तराखंड और चंडीगढ़ के पंचायत व मेयर चुनाव भी धांधली के आरोपों के चलते अदालत की चौखट तक पहुंचे.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन कार्यक्रम में सीजेआई बी. आर. गवई ने कहा कि आजादी का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक भी था. संथाल हूल से लेकर गांधी, टैगोर और अंबेडकर तक के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को संरक्षित करने का आह्वान किया.