गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
राहुल गांधी के वकील बोले– एजेएल कांग्रेस की विरासत, मुनाफा नहीं बल्कि पुनर्जीवन मकसद
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के वकील आर एस चीमा ने अदालत में कहा कि एजेएल कांग्रेस की ऐतिहासिक विरासत है, जिसे दोबारा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है. ईडी के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय की 300 याचिकाएं खारिज कीं, सैनिकों की विकलांगता पेंशन को बताया उनका अधिकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय की 300 याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि विकलांगता पेंशन सैनिकों का अधिकार है, यह उदारता नहीं बल्कि उनके बलिदान की न्यायसंगत स्वीकृति है.
दिल्ली कोर्ट ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया, ब्रिटेन में रह रहा है आर्म्स डीलर
दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में आरोपी आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया. भंडारी 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है और उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें विफल हो चुकी हैं.
बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एडीआर की ओर से दायर की गई याचिका
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर एडीआर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी के बाद अब ओबीसी को भी आरक्षण देने का किया फैसला
सुप्रीम कोर्ट में पहली बार ओबीसी वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा. सीजेआई बीआर गवई ने सेवा नियमों में संशोधन कर एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है.
सुप्रीम कोर्ट ने संविदा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति नियमित करने की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए संविदा आधार पर नियुक्त असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति नियमित करने की याचिका खारिज कर दी.
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोनिया गांधी की ओर से जिरह पूरी, राहुल गांधी के तरफ से 5 जुलाई को रखा जाएगा पक्ष
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में दलील दी कि यह मामला सिर्फ स्वामित्व का है, मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं. उन्होंने ईडी की चार्जशीट को कयासों और राजनीति से प्रेरित बताया.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में कुलपति नियुक्ति विवाद पर केंद्र, यूजीसी और राज्यपाल को नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, यूजीसी और राज्यपाल कार्यालय को नोटिस जारी किया है. यह मामला विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति पर मद्रास हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए रोक से जुड़ा है.
एचडीएफसी बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
एचडीएफसी बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन को सुप्रीम कोर्ट से अभी राहत नहीं मिली है. वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले बॉम्बे हाईकोर्ट की सुनवाई का इंतजार करें.
सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में गलत आंसर को लेकर दायर याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2025 में गलत उत्तरों को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी. याचिकाकर्ता छात्र ने तीन प्रश्नों के गलत आंसर से रैंक गिरने का दावा किया था और जांच की मांग की थी.







