Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


राऊज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज डॉ. विशाल गोगने आईआरसीटीसी होटल घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित 16 आरोपियों पर आरोप तय करने पर 27 अगस्त 2026 को फैसला सुनाएंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमा और समन रद्द कर दिया है.

Supreme Court: करूर भगदड़ हादसे के पीड़ितों के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसने पीड़ित परिवारों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था...

Supreme Court: नालसार विश्वविद्यालय हैदराबाद के 2026 बैच के छात्रों के समर्थन में आते हुए SC ने BCI को कड़ी फटकार लगाई है. CJI सूर्यकांत की पीठ ने छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विरोध करने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है.

छत्तीसगढ़ में तैनात ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में DGP ने राउज एवेन्यू कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की है. मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी.

दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की अपील को खारिज करने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है.

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबल लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और FSSAI को 2 हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मामले में कॉरपोरेट दबाव नहीं चलेगा.

सुप्रीम कोर्ट ओडिशा में डीजीपी नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर 18 अगस्त को सुनवाई करेगा. दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि ओडिशा सरकार सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को दरकिनार करने की कोशिश कर रही है और डीजीपी पद के लिए अपात्र अधिकारियों को चयन पैनल में शामिल करने का प्रयास कर रही है.

कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त को सुनवाई करेगा. कर्नाटक ने अदालत में जवाब दाखिल कर तमिलनाडु की याचिका को निरर्थक बताते हुए खारिज करने की मांग की है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले में दोबारा जांच की मांग वाली CBI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.