Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने 2019 लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सिविल अपील को खारिज कर दिया. याचिकाकर्ताओं ने संपत्ति के खुलासे में गड़बड़ी का आरोप लगाया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अदालत की अवमानना अधिनियम की धारा 20 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चुनौती के लिए आवश्यक संवैधानिक आधार पेश करने में विफल रहा.

रोहिणी कोर्ट ने 2018 में बवाना में एक स्कूल शिक्षिका की हत्या के मामले में पति मंजीत सहरावत, उसकी प्रेमिका एंजल गुप्ता सहित छह आरोपियों को दोषी ठहराया. अदालत ने हत्या को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया.

Faceless Tax Scheme: फेसलेस आयकर योजना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आयकर अधिकारी व सीए की सीबीआई हिरासत 1 मई तक बढ़ी, कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की पुष्टि के लिए समय दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने लंबित आपराधिक मामला छुपाने के कारण आरके एसोसिएट्स को दिया गया ₹56 करोड़ का IRCTC कैटरिंग अनुबंध रद्द कर दिया. अदालत ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों का हवाला देते हुए तीन महीने में नई निविदा जारी करने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि क्या एक ही भाषण के लिए विभिन्न राज्यों में मुकदमा चलाया जा सकता है. कोर्ट ने 2 सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की है.

DMRC Phase 4: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की कटाई की शर्तों के साथ अनुमति दी. लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर तीन वर्षों में बनकर तैयार होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिल्ली एनसीआर में सुपरटेक लिमिटेड की परियोजनाओं की जांच का आदेश दिया, जिसमें बैंक-बिल्डर गठजोड़ और घर खरीदारों के हितों की रक्षा की जाएगी.

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में जेल में बंद नीलम आजाद और मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 7 मई को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने युएपीए के दायरे पर अहम टिप्पणी की थी.

संभल की शाही जामा मस्जिद के पास स्थित कुएं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी से 2 सप्ताह में जवाब मांगा है. यूपी सरकार ने रिपोर्ट में कहा है कि कुआं सार्वजनिक भूमि पर है.