Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जवाब देने का एक और मौका दिया है, इस मामले में 13 जनवरी को अगली सुनवाई होगी.

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के स्थाई वकील ने स्पष्ट किया कि उनके पास इस बारे में औपचारिक लिखित निर्देश नहीं हैं और उन्होंने मामले में हुए घटनाक्रम को रिकॉर्ड में रखने के लिए समय मांगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न की जांच की मांग वाली जनहित याचिका को ठुकरा दिया, यह कहते हुए कि याचिका अनुमानों और पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में आधारित थी. अदालत ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के बिना जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया.

अलकायदा की शाखा AQIS का लक्ष्य भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देना और मुस्लिम समुदाय को "कट्टर इस्लाम" के रास्ते पर चलने के लिए उकसाना है.

सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के उल्लंघन और पुलिस की अनुपस्थिति का जिक्र हुआ. कोर्ट ने वायु प्रदूषण पर सरकार को 8 दिन में जवाब देने और पटाखों पर प्रतिबंध सहित पराली जलाने पर विशेषज्ञों की राय देने का आदेश दिया. मजदूर पंजीकरण पर लापरवाही को लेकर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई.

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश में वाराणसी में ज्ञानवापी विवाद, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर विवाद और कई अन्य मामले शामिल होंगे. अदालत को बताया गया कि कम से कम 10 जगहों पर ऐसे मुकदमे लंबित हैं.

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 19 दिसंबर को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सीबीआई जांच पर फिलहाल रोक नही है.

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के आरक्षण की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन से अगले हफ्ते तक समाधान निकालने को कहा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की गई है. यह अर्जी मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दायर की है.

ओडिशा में दो कोयला ब्लॉक के आवंटन से संबंधित कथित कोयला घोटाला मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पूर्व कोल सचिव एचसी गुप्ता सहित छह लोगों को सबूत के आभाव में बरी कर दिया है.