गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
JCB और इसकी भारतीय सहायक कंपनी के खिलाफ शुरू की गई जांच को हाईकोर्ट ने खारिज किया
अदालत ने समझौते के बावजूद JCB के खिलाफ जांच जारी रखने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की खिंचाई की और कहा कि वैधानिक अधिकारियों को मध्यस्थता प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए.
MCD ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया- करोल बाग के मंदिर में दुकानों का अनधिकृत निर्माण रोका गया
एमसीडी की स्टेटस रिपोर्ट पर विचार करने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका का निपटारा कर दिया. अदालत ने कहा कि उपरोक्त के मद्देनजर अदालत संतुष्ट है कि आगे कोई निर्देश पारित करने की आवश्यकता नहीं है.
आर्य समाज मंदिर ये सुनिश्चित करे कि विवाह समारोहों के गवाह असली और प्रामाणिक हों: दिल्ली हाईकोर्ट
चाचा और भतीजी की शादी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट को बताया गया कि आर्य समाज मंदिर वैवाहिक स्थिति के संबंध में पक्षों से हलफनामा तो लेता है, लेकिन आगे कोई सत्यापन नहीं किया जाता.
उत्तर प्रदेश: 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
UP Teacher Bharti: यह याचिका सामान्य वर्ग में चयनित अभ्यर्थी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है और हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है.
भलस्वा से डेयरी वालों को शिफ्ट करने का मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया आदेश
Bhalswa Dairy Case: भलस्वा से सभी डेयरी को घोघा डेयरी कॉलोनी शिफ्ट करने की मांग करने वाली याचिकाकर्ता व पशु अधिकार कार्यकर्ता सुनयना सिब्बल को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है.
IPS अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति को रद्द करने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखा
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी सिंह को पिछले साल केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया था. इसका आधार आय से अधिक संपत्ति और देशद्रोह संबंधी आपराधिक कार्यवाही को आधार बनाया गया था.
दिल्ली हाईकोर्ट पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की याचिका पर 11 सितंबर को करेगा सुनवाई
सितंबर 2022 में एनआईए की छापेमारी एवं पूरे देश भर में की गई कार्रवाई में पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था या गिरफ्तार किया गया था.
दिल्ली सरकार पर सीसीटीवी लगाने में भेदभाव का आरोप, हाइकोर्ट में याचिका दायर
Delhi CCTV Controversy: बीजेपी नेता अभय वर्मा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार केवल अपने विधायकों और पार्षदों के क्षेत्रों में ही सीसीटीवी कैमरा लगा रही है.
बिभव कुमार को कोर्ट से झटका, 13 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
Bibhav Kumar Custody Extended: बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.
दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, CBI को मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी
राउज एवन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष यह दलील दी गई, जिन्होंने मामले की सुनवाई 27 अगस्त के लिए तय की है.







