Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) में नए उद्योगों की अनुमति पर सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति बनाने के संकेत दिए हैं. कोर्ट हर आवेदन की वैज्ञानिक जांच कर यह तय करना चाहता है कि संबंधित उद्योग प्रदूषण फैलाता है या नहीं.

Delhi High Court: दिल्ली HC ने राजधानी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न होने पर चिंता जताते हुए 31 जुलाई तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

NEET Protest: NEET UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन और 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा, विदेशी फंडिंग और सोनम वांगचुक की भूमिका की जांच की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है.

Sonam Raghuvanshi case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है.

नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा की एनआईए जांच कराने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इसमें राजनीतिक दलों और सोनम वांगचुक की भूमिका की जांच की मांग भी शामिल है.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट डॉक्टर मनोज भगवानराव शिरूरे और शिवराज मोटेगांवकर की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति पर संतोष जताया, लेकिन कुछ राज्यों में फंड की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने वेदांता लिमिटेड को झटका देते हुए गुजरात के सुवाली ऑयल ब्लॉक के लिए प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट (PSC) की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कथित ज्यादतियों के मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

Kapil Sibal anti defection law petition: वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की दलबदल विरोधी कानून से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिका में संसद की बदलती संरचना और दलबदल कानून की व्याख्या को लेकर व्यापक संवैधानिक सवाल उठाए गए हैं.