Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Pakistan Army Revolt: पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कहा कि जिन शियाओं को दिक्कत हो रही है वो ईरान चले जाएं. जिसके बाद से पाकिस्तान के शियाओं में जबरदस्त गुस्सा है. शिया समुदाय ने जनरल आसिम मुनीर को धमकी दी है कि अगर माफी नहीं मांगोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.

Iran Strait Of Hormuz Threat: तेहरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अबतक की सबसे खतरनाक चेतावनी दी है. IRGC ने कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अब हमला होगा, तो हम वो करेंगे जिसकी कल्पना ट्रंप ने कभी नहीं की होगी.

Dhurandhar The Revenge: भारत के इतिहास में एक ऐसा नेता भी हुए जिन्होंने मूत्रपान की तारीफ से खुश होकर पाकिस्तानी जनरल को खुफिया जानकारी दे दी. जिसकी कीमत पाकिस्तान में मौजूद भारत के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के एजेंटों ने चुकाई.

Kiren Rijiju On PM Modi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला नेता बताते हुए उनकी 8,931 दिनों की सार्वजनिक सेवा की प्रशंसा की. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था

MLA Chirri Balaraju Cyber Fraud: आंध्र प्रदेश के एक विधायक को ऑनलाइन धोखाधड़ी में 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर पोलावरम के विधायक चिर्री बलाराजू के साथ धोखाधड़ी की.

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाने पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने अपना बधाई संदेश एक्स अकाउंट पर लिखकर शुभकामनाएं दी.

Abdul Basit Threat India: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए बेहद अटपटा बयान दिया है. उन्होंने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए भारत पर हमले की बात कही है. अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं.

Gaur City Child Fall: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 7th एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार को तीन साल का बच्चा 12वें फ्लोर पर अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की पहचान सागनिक (4 साल) के रूप में हुई है.

Bareilly Cricketer Death: उत्तर प्रदेश के बरेली में क्रिकेट खेल रहे एक व्यक्ति की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. तभी उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ गया. जिससे उनकी मौत हो गई.

Adani Electricity Mumbai: भारत के बिजली वितरण क्षेत्र में जारी सुधारों के बीच अडानी समूह की कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने लगातार दूसरे वर्ष देश की सबसे बेहतर बिजली वितरण कंपनी का स्थान हासिल किया है. कंपनी को 92.5 अंक मिले, जो देश में सबसे अधिक हैं.