Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Airtel Outage Noida: एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है. यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक महीने में 6-7 घंटे का प्रतिदिन आउटेज देखने को मिल रहा है. वहीं, एयरटेल भी इस समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है.

Pakistan Super League News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी PSL का आयोजन बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया है. मैच में दर्शकों की एंट्री बैन रहेगी. इस बार PSL के उद्घाटन में होने वाले भव्य समारोह को भी रद्द कर दिया गया है.

Dhurandhar 2 Rasputin Song: धुरंधर 2 फिल्म के क्लाइमेक्स में रासपुतिन गाने की लोग तारीफ कर रहे हैं. 6 फीट 3 इंच लंबे रासपुतिन से जो भी मिलता वो खींचा चला जाता. खासतौर से उसकी आंखें काफी प्रभावित करती थीं. उसकी हल्की नीली आंखें बेहद तेज और प्रभावशाली लगती थीं. जिसकी वजह से महिलाएं उसपर फिदा हो जाती थीं

Iran War Energy Crisis: ईरान युद्ध का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान पर दिख रहा है. पहले से ही चरमराई अर्थव्यवस्था को ऊर्जा संकट ने तोड़ कर रख दिया है. जिससे मुकाबला करने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करने का नियम लागू कर दिया है.

Dhurandhar 2 Effect In Pakistan: पाकिस्तानी सेना के जवान और पुलिस कराची के ल्यारी में घूम-घूमकर भारतीय एजेंटों को पकड़ने का अभियान चला रही है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तानी पुलिस के जवान फुटपाथ पर सोए लोगों को जगाकर पूछताछ कर रही है.

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में आए ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया है. इस सेना को बनाने का मकसद देश में गौ हत्या पर रोक लगाना है.

Dinesh Sharma On Water audit: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में शून्य प्रहर के दौरान जल संकट को गंभीर चुनौती बताते हुए इसके समाधान के लिए जल ऑडिट कराने का सुझाव दिया है.

Gagandeep Randhawa Suicide Case Punjab: उपिंदर कौर ने पति गगनदीप सिंह रंधावा की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता को आरोपी बताया है. लालजीत सिंह भुल्लर ने डीएम रंधावा सुसाइड केस में नाम आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

Bihar Board 12th Result: सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 12वीं यानी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए. 12वीं में इस बार 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. वहीं तीनों संकायों के 26 टॉपरों में 19 लड़कियां शामिल हैं.

Donald Trump Iran Ceasefire: ईरान के जबरदस्त पलटवार से डोनाल्ड ट्रंप खौफ में आ गए हैं. अब वो ईरान के साथ सीजफायर करना चाहते हैं. एक्सियोस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस काम को ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ अंजाम देने में लगे हुए हैं.