Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
ऑनर किलिंग या सुसाइड! बेतिया में बगीचे में पेड़ से लटका मिला किशोर-किशोरी का शव
Bettiah Crime News: बेतिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बगीचे में किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई.
नेपाल में सफल चुनाव पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले- करीबी दोस्त के साथ नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार भारत
PM Modi On Nepal Election: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत करीबी दोस्त और पड़ोसी नेपाल के साथ काम करने को तैयार है.
दिल्ली की 7 सरकारी कॉलोनियों का होगा कायाकल्प, PM मोदी करेंगे नए फ्लैटों का उद्घाटन
PM Modi Delhi Housing Project: केंद्र सरकार दिल्ली की सात पुरानी सरकारी आवासीय कॉलोनियों का बड़े पैमाने पर पुनर्विकास कर रही है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की खास बात यह है कि इसे एक अभिनव सेल्फ-फाइनेंसिंग मॉडल के तहत लागू किया जा रहा है, जिसमें सार्वजनिक खजाने या करदाताओं के पैसे का उपयोग नहीं किया जाएगा.
महिला दिवस पर दिल्ली को ₹33,500 करोड़ का मेट्रो गिफ्ट! पीएम मोदी करेंगे फेज-5A का शिलान्यास
PM Modi Metro Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है.
ईरान-अमेरिका संघर्ष में ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक! जानिए कौन हैं कुर्द, जिन पर दांव लगा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
Who Are Kurds: ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच ईरान के पुराने दुश्मन कुर्द अब फायदा उठाने के फिराक में हैं. उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शह दे रहे हैं. ट्रंप ने खुलकर कुर्दों को अपना समर्थन दिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईराक में मौजूद ईरानी कुर्द सेनाएं अगर ईरान में घुसकर तेहरान पर धावा बोलती हैं तो यह अच्छी खबर होगी.
ग्वालियर में रामलीला कलाकार के साथ हो गया असली ड्रामा! बदनामी के डर से सुनाई लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे पकड़ी चोरी
Gwalior Honey Trap Case: ग्वालियर पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों को लूटने वाली गैंग को दबोच लिया है. पड़ाव पुलिस ने एक महिला, उसकी बेटी, पति और दामाद को पकड़ा है. गैंग ने ग्वालियर में राजस्थान के कारोबारी को हानीट्रैप में फंसा कर 12 लाख रुपए के गहने लूटे थे.
शराब ने तोड़ा रिश्ता, धमकियों ने ली जान! हमीरपुर में युवती के सुसाइड से मचा कोहराम
Hamirpur Crime News: हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के सरसेड़ा माफ गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार! मेले से अगवा कर कॉलेज परिसर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
Gwalior Crime News: ग्वालियर जिले के डबरा के देहात थाना क्षेत्र में एक युवती को टमटम सवार बदमाशों ने उसे बरगलाकर अपने साथ ले गए और सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
IND vs NZ T20 Final 2026: क्या सचमुच ‘पनौती’ है अहमदाबाद स्टेडियम, क्यों डर रहे हैं भारतीय फैंस, भारत का रिकॉर्ड जान लीजिये
IND vs NZ T20 Final 2026: साउथ अफ्रीका से हार के बाद से भारतीय फैंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मनहूस और पनौती कह रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया के सहारे लगातार मांग कर रहे हैं कि इस स्टेडियम में मैच न कराया जाए.
सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए एकजुट होंगे संगठन! विहिप और शिवसेना नेताओं के बीच सनातन और गौ-संरक्षण पर बड़ी चर्चा
VHP Shiv Sena Meeting Delhi: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश, समाज और संगठन को लेकर लंबी बातचीत हुई.







