Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
Gold Price Today India: होली के दिन सोने-चांदी ने लगाया गोता, जानें क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट?
Gold Price Today India: ईरान-अमेरिका संघर्ष का सर्राफा मार्केट पर भी बड़ा असर देखने को मिला. आज होली के दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 4 मार्च को 10 ग्राम सोने की कीमत में 4923 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
क्या आप भी ‘X’ पर डालते हैं AI से बने युद्ध के वीडियो? जल्द से जल्द कर दीजिये बंद नहीं तो अकाउंट होगा बैन
X AI Policy Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अब एआई से बने युद्ध का वीडियो डालने वालों से कड़ाई से निपटेगा. कंपनी ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है. युद्ध जैसे संवेदनशील समय में एआई से बने भ्रामक वीडियो पर सख्ती करेगी.
तुर्किये से आई है होली की शान गुजिया, ठंडई का क्या है इतिहास, जानें राजपूत और मुगल कैसे मनाते थे होली?
Holi History: इतिहासकारों के मुताबिक गुजिया को भारत में 13वीं शताब्दी में तुर्की के व्यापारी भारत लेकर आए. हालांकि भारत में इसे तुर्की की जगह इसका भारतीय रूप दिया गया. तुर्की के बकलावा में फ्लेकी पेस्ट्री डाला था. जबकि भारत में इसकी जगह ड्राईफ्रूट्स, खोया, घी भरकर तला गया और इसे आधा चांद जैसी शेप दी गई.
खामेनेई के बाद कौन? जानिए कैसे होता है ईरान के सबसे ताकतवर सुप्रीम लीडर का चुनाव
Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता के चुनाव की प्रक्रिया काफी जटिल और अनोखी है. इस पद पर एक बार कोई व्यक्ति बैठ जाए तो उसके साथ यह आजीवन रहता है, जबतक कि उस नेता की मौत, इस्तीफा या वह अक्षम ना हो जाए.
भारत-कनाडा में $2.6 अरब का पावर पैक्ट! 2035 तक यूरेनियम से रोशन होगा हिंदुस्तान
India Canada Uranium Deal: कनाडा और भारत के बीच हुए 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ओटावा के आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं. वन वर्ल्ड आउटलुक की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह समझौता भारत की तेज औद्योगिक वृद्धि का लाभ उठाने और अमेरिका पर एकमात्र बाजार के रूप में निर्भरता कम करने की दिशा में भी अहम कदम है.
जियोपॉलिटिक्स का महाकुंभ! फिनलैंड के राष्ट्रपति और अमेरिकी डेलीगेशन पहुंचेगा दिल्ली, रायसीना संवाद पर दुनिया की नजर
Alexander Stubb India Visit: फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे. राष्ट्रपति अलेक्जेंडर के साथ फिनलैंड के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचेगा. राष्ट्रपति स्टब नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद, 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
“ग्रीन एनर्जी ही ग्लोबल मार्केट की चाबी” पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों को दिया भविष्य में सफलता का महामंत्र
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जब वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में बदलाव हो रहा है, ऐसे समय में जो भारतीय कंपनियां स्वच्छ और हरित ऊर्जा में निवेश कर रही हैं, वे दुनिया के बेहतर बाजारों तक पहुंच बनाने में सफल होंगी.
जब ब्राह्मणों ने पोथी छोड़ उठाई तलवार! 400 साल से खेल रहे बारूद की होली, गलियों में गूंजती हैं गोलियां
Barood Ki Holi Rajasthan: उदयपुर का मेनार गांव में जमरा बीज (Jamra Beej) की यह परंपरा 400 साल से ज्यादा पुरानी है. यह मेनारिया ब्राह्मण समाज की शौर्यगाथा है. जिन्हें स्थानीय रूप से ब्रह्मक्षत्रिय कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण होने के बावजूद युद्ध में हिस्सा लिया था.
अदाणी ग्रुप बना रहा एआई का साम्राज्य, डेटा सेंटर निर्माण में करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश
Adani Group: अदाणी ग्रुप की 100 अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी योजना, जिसके तहत 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित और एआई-तैयार हाइपरस्केल डेटा सेंटर बनाए जाएंगे, वैश्विक एआई अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका को नया आकार दे सकती है.
राज्यसभा में गूंजेगी नितिन नबीन की आवाज! बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बिहार से बीजेपी ने श्री शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बनाया है.







