Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


US Iran Conflict: ईरान के पास मिसाइलों का बहुत बड़ा भंडार है. इससे पहले जब इजरायल के साथ उसका 12 दिनों तक संघर्ष चला तब उसने पहली बार अपनी ताकत दिखाई. ईरान के इन मिसाइल हमलों में इजरायल का डिफेंस सिस्टम नाकाम हो गया.

US Iran Conflict: ईरान ने पाकिस्तान को धोखेबाज बताते हुए उसे भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है. ईरान का आरोप है कि पाकिस्तान ने अमेरिका को अपना एयरस्पेस दिया है. जिसकी मदद से उसने ईरान में भयानक हमले किए.

Noida Arun Vihar Power Cut: नोएडा के अरुण विहार में बिजली विभाग ने बिना किसी सूचना के बिजली बंद कर दी. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली विभाग के इस रवैये से करीब 400 लोग प्रभावित हुए.

Sanjeev Singh Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर की सीट पर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की. संजीव सिंह का भाजपा से गहरा नाता रहा है. वो भाजपा के सिंबल पर ही विधायक बने थे,.

Iran US Conflict: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में ईरान के एक हमले में एक भारतीय की मौत हो गई. ओमान की खाड़ी में मौजूद एक तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक किया. जिसका नाविक भारतीय था. इस हमले में उसकी मौत हो गई.

Iran Natanz Nuclear Site Attack: ईरान के नतांज परमाणु साइट पर हमला इस संघर्ष को सबसे खतरनाक मोड़ पर ले आया है. नतांज न केवल ईरान का यूरेनियम संवर्धन केंद्र है, बल्कि इसका जमीन के नीचे होना इसे अभेद्य बनाता था. यदि रेडिएशन लीक की पुष्टि होती है, तो यह युद्ध केवल सैन्य संघर्ष न रहकर एक वैश्विक पर्यावरणीय आपदा में बदल सकता है.

PM Modi: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को फिर से शांति का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि विश्व में चल रहे तनावों को लेकर भारत की सोच स्पष्ट है. हमने शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है.

Patna University: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने इतिहास रच दिया. NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा कर लिया. अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने 2896 वोट पाकर जीत हासिल की.

Salim Vastik Attack Case: गाजियाबाद के लोनी में EX-मुस्लिम और यूट्यबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों और यूपी पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ लोनी इलाके में ही हुई है, जिसमें एक अभियुक्त को गोली लगी है. वहीं इसमें 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है.

Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन एयक्राफ्ट कैरियर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए हैं. उसने 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर निशाना लगाया है. हालांकि अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया है.