Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
AI से खेती में क्रांति! समिट में CM फडणवीस का विजन प्लान
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बदलते क्लाइमेट और कमजोर होती सप्लाई चेन के दौर में टेक्नोलॉजी ही भविष्य की कुंजी है.
आगरा किले में गूंजा ‘जय शिवाजी’! 396वीं जयंती पर फडणवीस का बड़ा संदेश
आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने शिरकत की. कार्यक्रम में शिवाजी के शौर्य, स्वाभिमान और ऐतिहासिक विरासत को याद किया गया.
चूहा कांड के बाद कैट वॅाक! एमवाय के ओपीडी में बिल्ली, इंदौर के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
इंदौर के एम वाय अस्पताल में बिल्ली के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. हाल ही में चूहा कांड की वजह से सुर्खियों में आए इस अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए है.
रात के 3 बजे क्यों खुल जाती है नींद? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
क्या आपकी नींद भी अक्सर रात के 3 बजे खुल जाती है? घड़ी देखते ही दिमाग में सवालों और चिंताओं का सिलसिला शुरू हो जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक यह कोई रहस्यमयी या अलौकिक घटना नहीं, बल्कि हमारे शरीर के हार्मोन, स्लीप साइकिल और मानसिक स्थिति से जुड़ा वैज्ञानिक सच है.
एक दिन के लिए क्यों बढ़ाई गई AI Summit? अब 21 फरवरी तक रहेगी जारी; जानें एंट्री का समय
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को विजिटर और प्रदर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्यक्रम 21 फरवरी तक चलेगा. ज्यादा भीड़ और रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन ने देश में एआई इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ते उत्साह को उजागर किया है.
परीक्षा देकर मऊ से ट्रेन में सवार हुई थी NCC स्टूडेंट, टीटीई ने फर्स्ट AC केबिन में की दुष्कर्म की कोशिश- पीड़िता ने बयां की आपबीती
उत्तर प्रदेश के मऊ की एक युवती ने चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ पर रेप की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. जिसके आधार पर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जीआरपी ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की है.
टपरी पर ‘छपरी’ लड़कियों का हंगामा, एक-दूसरे को गजब नोचा; गाजियाबाद का वीडियो वायरल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में देर रात एक चाय की टपरी पर दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में सड़क पर हाथापाई में बदल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अस्पताल में अजनबियों से सावधान! सो रही थी मां, गोद से गायब हुआ बच्चा; चंद घंटों में कैसे खुला नवजात चोरी का राज?
दिल्ली के रोहिणी स्थित एक अस्पताल से दो दिन के नवजात के चोरी होने की घटना से मंगलवार को सनसनी फैल गई. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने महज कुछ घंटो के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया.
कूनो से आई खुशखबरी..! झूम उठे मोहन यादव और भूपेंद्र यादव; जानें क्या-क्या कहा?
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी खबर सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है. यह उपलब्धि भारत में चीता पुनर्स्थापन अभियान की सफलता को और मजबूत करती है.
रोयनी मोड़ पर दर्दनाक हादसा: टायर में फंसा युवक, मौके पर ही मौत
मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सतना-चित्रकूट मार्ग पर कोठी के पास हुआ, जहां मृतक ट्रक के टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा.







