Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
‘ये बच्चा चोर है..’, अफवाह उड़ते ही मंदसौर में बुजुर्ग को लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा, लात-घूंसे मारे; Video वायरल
मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में एक बुजुर्ग को बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने बेरहमी से पीटा.लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से मारपीट की. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.
महाकाल की नगरी में छपी अनोखी शादी की पत्रिका, देवताओं के नाम बने ‘रिश्तेदार’
मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान शिव और माता पार्वती की शादी महाशिवरात्रि पर कराई गई थी. जिसके बाद 26 फरवरी को रिसेप्सन के आयोजन के लिए भव्य तैयारियां चल रही है. लोगों को भोज पर आमंत्रित करने के लिए पत्रिकाएं छपवाई जा रही है.
JNU मॉब लिंचिंग! क्या आपने देखा आधी रात की झड़प का वीडियो?
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार देर रात लेफ्ट-विंग ग्रुप्स और ABVP वर्कर्स के बीच कथित झड़प हुई. जिसके बाद ABVP ने आरोप लगाया कि 100-150 लोगों की भीड़ ने हमला किया. जिसको 'मॉब लिंचिंग' बताया गया. वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.
दिल्ली में रफ्तार का कहर: कार ने मारी ऐसी टक्कर कि उड़ गए परखच्चे, वीडियो देख कांप उठेंगे आप
Alipur road accident, Delhi accident news, accident captured on CCTV, speeding car, bike rider injured, hit and run case, Bakhtawarpur accident, Delhi Police investigation, car hanging on tree, live accident video
भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षिय व्यापार पांच सालों में 20 बिलियन डॅालर से ज्यादा होगा: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 21 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से अधिक ले जाने का लक्ष्य तय किया है. बैठक के दौरान कई अहम समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए और संयुक्त बयान जारी किया.
शादी के 4 साल बाद पत्नी ईशानी को दिया तलाक, दीपक चाहर ने भावुक पोस्ट कर दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जौहर के तलाक की खबर सामने आई है. अदालत में कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोनों अलग हो चुके हैं. इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल का एक भावुक नोट वायरल हो रहा है, राहुल अब पूरी तरह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
अतरौलिया जनता इंटर कॉलेज में आयोजित होगी महारैली, पूर्वांचल की राजनीति पर पड़ेगा असर
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुभासपा 22 फरवरी को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अहिरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में 'सामाजिक समरसता महारैली' आयोजित कर रही है. पार्टी का मकसद विभिन्न समाजों को एक मंच पर लाकर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करना है.
बिजली गुल होने से अस्पताल में हड़कंप, इलाज के बीच परिजन मोबाइल की रोशनी पर निर्भर
बिहार के आरा में एक ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं. शनिवार रात आरा सदर अस्पताल में अचानक बिजली चली गई, जिससे इलाज के लिए आए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
Viral Video: असली सांपों के बीच ‘सांप-सीढ़ी’ खेलता दिखा शख्स, इंटरनेट पर मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और डरा भी दिया है. बचपन का मशहूर खेल 'Snakes and Ladders' यहां खतरनाक अंदाज में नजर आया जहां बोर्ड नहीं, बल्कि असली जिंदा सांप बिछे हुए थे.
धवन की दुल्हनिया का देसी स्वैग; विदेशी गोरी पर चढ़ा हल्दी का रंग, ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर!
क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार पारी के लिए पहचाने जाने वाले शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं और हर फंक्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. हल्दी फंक्शन में जहां माहौल खुशियों से भरा दिखा, वहीं सोफी का भारतीय परिधान में सजा-धजा रूप आकर्षण का केंद्र बन गया.







