Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


PM Modi Israel Visit: अपने दो द‍िवसीय यात्रा में इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद को संबोध‍ित क‍िया. उन्हें इजरायली संसद Knesset में Speaker of the Knesset Medal से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले नेता बने.

PM Modi Israel Visit: जब पीएम मोदी तेल अवीव के एयरपोर्ट पर पहुंचे तब सारा नेतन्याहू खुद खूबसूरत भगवा ड्रेस पहन रखीं थी. जो पीएम मोदी के स्टाइल से जबरदस्त मेल खा रही थी. एयरपोर्ट से आई इस तस्वीर ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

US Iran Tension: मंगलवार को अमेरिका का भूत कहे जाने वाले लड़ाकू विमान F-22 रैप्टर इजरायल के वायुसेना अड्डे पर उतरे. वो भी एक या दो नहीं बल्कि पूरे 1 दर्जन. यह पहली बार नहीं है कि अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच लड़ाकू विमानों को इजरायल भेजा है.

Avimukteshwaranand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि तस्वीर में दिख रहे अजय पाल शर्मा वहीं अधिकारी हैं जो मेरे खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे हैं. शंकराचार्य ने उनके खिलाफ लगे आरोपों को साजिश बताया.

उदयपुर में आज 25 फरवरी 2026 से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हो गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वित्त मंत्री के नाम का एक वीडियो पूरी तरह फर्जी निकला है. PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने इसे AI से बनाया गया डीपफेक बताया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बिहार के भागलपुर के दयालपुर में NH-31 पर तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में 6 साल के बच्चे समेत 4 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में सरकार का पूरा पैसा रिकवर कर लिया गया है. बैंक ने शामिल राशि और ब्याज समेत कुल 556 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों के खातों में वापस जमा कर दिए हैं.

बिहार के बक्सर से एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादी में जयमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर खड़ी दुल्हन को प्रेमी गोली मारकर फरार हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही.

मथुरा के गोकुल में पारंपरिक छड़ी मार होली के भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है.जिसमें गुलाल और टेसू के प्राकृतिक रंगों के साथ ठाकुर जी की डोला यात्रा कुंज गलियों से होती हुई मुरलीधर घाट पहुंचेगी.देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.