Bharat Express DD Free Dish

जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हुई इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी; राम नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Ram Navami: राम नवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म मंच ने इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला.

Ram Navami

Ram Navami: राम नवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म मंच ने इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला.

शोभायात्रा की विशेष आकर्षण भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजे बच्चों का रथ रहा, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भगवान राम के दिव्य वेशभूषा में सुसज्जित इन बच्चों ने धार्मिक आस्था को बेहद जीवंत तरह से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भाव-विभोर हो उठे.

गोमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची शोभायात्रा

यह शोभायात्रा पुलिस मुख्यालय के सामने जी गेट से शुरू होकर फेज-2 होते हुए फेज-1 स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया. पूरे रास्ते में जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे.

बच्चों को दिया गया मेडल और प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान देव स्वरूप में सजे बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा. इसके साथ ही स्थानीय महिलाओं की तरफ से प्रस्तुत भजन संध्या ने आयोजन को और भी भक्तिमय बना दिया. भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे.

ये भी पढ़ें- Delhi Dating App Case: लड़कों को लुभाकर फंसाती थी ‘शेरी’, एक से 7 लाख लूटे, अब गिरफ्त में आए 5 जालसाज

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला एवं विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, डॉ. रोहिताश, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, सुष्मिता राय, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पाण्डेय, सुबीना, मोनिका, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सम्मानित निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read