Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में शुरू होने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रमों को लेकर सीएम मोहन यादव ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश में कई बड़ी विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

Chandauli Temple Idol Vandalism: एक तरफ जहां लोग भगवान के दर पर सुख-शांति और आशीर्वाद मांगने पहुंचते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर को ही अपना निशाना बना लिया. चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र स्थित मैनपुर गांव से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां असामाजिक तत्व बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

Pakistani Infiltrator Arrested In Kathua: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है. वह चोरी से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी भारतीय सुरक्षा बलों की नजर उसपर पड़ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस बारे में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी साझा की.

Papaundh Electricity Issue: शहडोल जिले के अंतिम छोर पपौंध क्षेत्र में कई वर्षों से नल-जल योजना और सिंचाई परियोजना बिजली की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने के कारण प्रभावित थी। वोल्टेज की समस्या के चलते लोगों के घरों तक पीने का पानी और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा था.

Arijit Singh: मशहूर सिंगर और कंपोजर अरिजीत सिंह ने कहा कि वह सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस को पहली बार देखेंगे, और इसकी वजह कंटेस्टेंट काजी तौकीर हैं. गौरतलब है कि अरिजीत और काजी 2005 के रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में साथ कंटेस्टेंट थे.

Poonch Minor Gang Rape: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कक्षा 7 की एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, छात्रा के साथ एक टैक्सी चालक और उसके दोस्त ने कथित रूप से दुष्कर्म किया.

Pakistan Hindu Temple Demolished: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल में 100 साल से अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर के ढहने के बाद देश के अल्पसंख्यक समुदायों में चिंता बढ़ गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न पक्षों के अलग-अलग दावों ने इस मामले को और विवादित बना दिया है.

Ahmad Shah Massoud Assassination: अहमद शाह मसूद को पंजशीर का शेर कहा जाता था. 1980 के दशक में उन्होंने सोवियत सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बाद में तालिबान के उदय के खिलाफ सबसे मजबूत प्रतिरोध का चेहरा बने. जब 1990 के दशक के आखिर तक तालिबान ने अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया था.

Delhi PWD Reform: दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (PWD) की इंजीनियरिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है. दिल्ली सरकार ने PWD के लिए अलग इंजीनियरिंग कैडर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि नए कैडर से राजधानी में विकास और निर्माण परियोजनाओं को गति मिलेगी.

Greater Noida Authority Farmers Protest: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर किसानों ने आज फिर हल्ला बोल दिया. भारी संख्या में महिला किसान समेत सैकड़ों किसान प्राधिकरण पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने प्राधिकरण में घुसने की कोशिश की, लेकिन पहले से ही तैनात जवानों ने उन्हें रोक लिया. इसी बीच किसान और जवानों के बीच तीखी धक्का-मुक्की भी देखने को मिली.